Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह 5 march 2026 वानखेड़े में हाई-स्कोरिंग थ्रिलर, अब फाइनल में न्यूजीलैंड से टक्कर मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारतीय टीम 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में पहले सेमीफाइनल की विजेता न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत करेगी। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने चुनी गेंदबाजी इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का…
मध्य-पूर्व (वेस्ट एशिया) के कई देशों में जारी मौजूदा हालात को देखते हुए Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 5 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर में जानकारी दी कि क्षेत्र की परिस्थितियों की समीक्षा के बाद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 10वीं की 7 से 11 मार्च तक की परीक्षाएं रद्द CBSE ने स्पष्ट किया है कि 7 मार्च से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित होने वाली कक्षा 10 की सभी परीक्षाएं संबंधित देशों में रद्द कर दी गई हैं।…
सात नए मेडिकल कॉलेजों के साथ उन्नत स्वास्थ्य देखभाल ढांचे का साक्षी बनेगा पंजाब – होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का निर्माण 20 मार्च से होगा शुरू: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह – इन संस्थानों के साथ एमबीबीएस सीटों में 600 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि होगी, पंजाब के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए अन्य देशों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी: डॉ. बलबीर सिंह – 274.75 करोड़ रुपये की लागत से 24 महीनों के अंदर होशियारपुर मेडिकल कॉलेज किया जाएगा पूरा चंडीगढ़, 5 मार्चः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुसार राज्य में…
पंजाब ने भोजन पदार्थों की जांच के लिए व्यापक राज्यव्यापी मुहिम शुरू की; स्वास्थ्य मंत्री ने मानक भोजन पदार्थों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई – 1 से 15 अप्रैल तक ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ के माध्यम से भोजन पदार्थों में मिलावट की व्यापक जांच होगी: डॉ. बलबीर सिंह – सब्जियों और न्यूट्रास्यूटिकल्स में कीटनाशकों, भारी धातुओं की जांच के लिए विशेष अध्ययन के आदेश – स्वास्थ्य मंत्री ने फूड चेन की मजबूत वैज्ञानिक निगरानी के लिए अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर दिया चंडीगढ़, 5 मार्च 2026 राज्य के लोगों के लिए सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक भोजन पदार्थ सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत…
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की, 24×7 हेल्पलाइन स्थापित संकट की घड़ी में खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों की हर संभव मदद के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आर.के. जैसवाल हेल्पलाइन के ओवरऑल इंचार्ज और विमल सेतिया को गृह मामलों का नोडल अधिकारी नियुक्त चंडीगढ़, 5 मार्च:2026 मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पूरी प्रक्रिया के समन्वय और…
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 से पहले टाटा संस के चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन और सन फार्मा के चेयरमैन दिलीप शंघवी सहित अन्य उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श चंडीगढ़, 5 मार्च 2026ः पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज मुंबई में बड़े औद्योगिक घरानों के साथ लगातार उच्च-स्तरीय बैठकें कीं और पंजाब में निवेश के संभावित अवसरों पर चर्चा की तथा उन्हें 13-15 मार्च 2026 तक मोहाली की प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में होने वाले ’’प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026’’ में शामिल होने…
नीतीश कुमार की नई पारी की तैयारी राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन, जेडीयू में हलचल तेज; समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन 5 March 2026 पटना: बिहार की राजनीति में दो दशकों से केंद्रीय भूमिका निभा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब संसदीय राजनीति की नई पारी खेलने के संकेत दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सार्वजनिक रूप से इच्छा जताई है कि वे इस बार राज्यसभा चुनाव में संसद के उच्च सदन के सदस्य बनना चाहते हैं। नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में कहा कि बिहार की सेवा करते हुए उन्होंने हमेशा विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी…
एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत, प्रदूषण से मिली राहत नई दिल्ली, 5 मार्च 2026 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम अब सर्दी से गर्मी की ओर करवट लेने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 मार्च से दिन और रात—दोनों के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के समय तेज धूप और रात के तापमान में वृद्धि के चलते आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। नमी 40 से 80 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान मौसम…
कनाडा के विंडसर में जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या घर में घुसकर चाकू से हमला, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम 05 March 2026 कनाडा के विंडसर शहर में जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने उनके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कनाडा और पंजाब के भारतीय समुदाय में सनसनी फैल गई है। कनाडाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार…
मिडिल ईस्ट में जंग तेज: डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ईरान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें ट्रंप बोले– ईरान में अंदरूनी बदलाव बेहतर विकल्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका-इजरायल के सैन्य अभियान के बाद ईरान में सत्ता परिवर्तन अगर होता है तो वह ईरानी शासन के भीतर से ही होना बेहतर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्रशासन ईरान के अंतिम शाह के बेटे Reza Pahlavi को सत्ता सौंपने के पक्ष में नहीं है।ट्रंप ने कहा, “सबसे बुरा यह होगा कि फिर कोई ऐसा व्यक्ति सत्ता में आए जो पहले जैसा ही खराब हो। हम ऐसा नहीं…
