Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 15 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

भीख मांगकर जोड़ा खजाना, मौत के बाद खुला बुजुर्ग महिला का राज

मांड्या (कर्नाटक)। कर्नाटक के मांड्या शहर के गुथालू इलाके में 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला नूर उन्नीसा की मौत के बाद ऐसा सच सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस महिला ने जिंदगीभर भीख मांगकर अपना गुजारा किया, उसने अपनी छोटी-छोटी बचत से 8 लाख 40 हजार रुपये जमा कर रखे थे।1 8 - Hindi News Express

नूर उन्नीसा कई वर्षों से मांड्या की सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगती थीं। वह अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थीं। दोनों बहनों ने शादी नहीं की थी। करीब दो साल पहले बहन की मौत के बाद नूर उन्नीसा घर में बिल्कुल अकेली रह गई थीं।

बुढ़ापे और उम्र से जुड़ी बीमारी के कारण 19 अगस्त को नूर उन्नीसा का निधन हो गया। परिवार और स्थानीय लोगों ने उनका अंतिम संस्कार किया। इसके बाद जब रिश्तेदार उनके किराए के घर पहुंचे और सामान की तलाश शुरू की, तो वहां उन्हें पैसों से भरे कई बैग मिले।

बैगों में बड़ी संख्या में सिक्के और नोट रखे हुए थे। बताया गया कि नूर उन्नीसा भीख में मिले सिक्कों को वर्षों से जमा करती आ रही थीं। पैसे इतने अधिक थे कि उन्हें गिनने में दर्जनों लोगों को करीब दो दिन लग गए।

बाद में घर से मिले पैसों के साथ उनके बैंक खाते में जमा रकम को भी जोड़ा गया। दोनों को मिलाकर नूर उन्नीसा की कुल बचत 8.40 लाख रुपये निकली।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिश्तेदारों की मौजूदगी में मस्जिद में भी पैसे गिने गए। इस दौरान पुलिस और समुदाय के लोग भी मौजूद रहे। इसके बाद रकम उनके रिश्तेदारों को सौंप दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नूर उन्नीसा बेहद साधारण जीवन जीती थीं और लंबे समय तक अकेले रहकर अपना गुजारा करती रहीं। उनके निधन के बाद सामने आई यह बचत इस बात की गवाही देती है कि उन्होंने भीख में मिले एक-एक सिक्के को संभालकर रखा था। पुलिस ने बताया कि नूर उन्नीसा की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी, इसलिए इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपांच दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम
Next Article मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

पांच दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

August 24, 2026

जालंधर में गूंजा ‘दौड़ता पंजाब’ का संदेश, हजारों युवाओं ने लगाई ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में दौड़

August 23, 2026
Don't Miss

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

HNE News DeskAugust 24, 2026

मां-धियां सतिकार योजना के तहत अब तक 75 लाख से अधिक महिलाएं रजिस्टर्ड; लाभार्थी महिलाओं…

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026

पांच दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

August 24, 2026

नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.