Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
8c1d3a17 8a28 4296 955c 941b0131ec43 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
मां-धियां सतिकार योजना के तहत अब तक 75 लाख से अधिक महिलाएं रजिस्टर्ड; लाभार्थी महिलाओं के खातों में सीधे 2,274.42 करोड़ रुपये डाले गए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पटियाला; 24 अगस्त 2026:
रक्षाबंधन के त्योहार को पंजाब की माताओं और बहनों के लिए सम्मान और महिला सशक्तिकरण का उत्सव बनाते हुए भगवंत मान सरकार ‘मां-धियां सतिकार योजना’ के तहत नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के बैंक खातों में 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन वाले दिन ‘सम्मान राशि’ जमा करवाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम सरकार की महिलाओं को केवल शब्दों से नहीं बल्कि ठोस वित्तीय सहायता से सम्मान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अब तक ‘मां-धियां सतिकार योजना’ के तहत 75 लाख से अधिक महिलाएं पहले ही रजिस्टर्ड हो चुकी हैं और योग्य लाभार्थियों को सीधे 2,274.42 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सरकार मुफ्त बिजली, नहरी पानी, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से अपने हर वादे को पूरा कर रही है और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए जनता के पैसे का उपयोग जनता की भलाई के लिए कर रही है।

अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा: “आज पटियाला के गांव देदना में आयोजित औपचारिक समारोह के दौरान पंजाब भर में लोगों को 509 नए शानदार खेल मैदान समर्पित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को नशे से बचाने और पंजाब को फिर से खेलों में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 28 तारीख यानी रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर माताओं-बहनों के खातों में शगुन के रूप में सम्मान राशि जमा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, नहरी पानी, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और अच्छी शिक्षा के माध्यम से हम लोगों से किया गया हर वादा पूरा कर रहे हैं और ‘रंगला पंजाब’ का सृजन कर रहे हैं।”

पटियाला में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने ‘मां-धियां सतिकार योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत अब तक 75 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत हो चुकी हैं और 1 अगस्त, 2026 तक योग्य लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,274.42 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जमा की जा चुकी है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “महिलाएं हर प्रकार के सम्मान की अधिकारी हैं। माताओं और बहनों के आशीर्वाद से हम दुनिया की हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। पारिवारिक भलाई को बेहतर बनाने, लिंग समानता को बढ़ावा देने और सामाजिक तथा आर्थिक निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनकी वित्तीय स्वायत्तता को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। हमारी सरकार महिलाओं की भलाई और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।”

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु की सामान्य वर्ग से संबंधित महिला लाभार्थियों को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता के संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है और पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। पंजाब सरकार ने इस पहल के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये रखे हैं। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को अमीर तो नहीं बना सकती, लेकिन यह निश्चित रूप से उन्हें आत्म-सम्मान और सम्मान प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मैं पंजीकरण करवाने से बाकी रह गई सभी पात्र माताओं-बहनों से इस सम्मान योजना का लाभ लेने की अपील करता हूं।”

कांग्रेस पार्टी में चल रही आंतरिक खींचतान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “वे सत्ता के लिए आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन हम पंजाब के लोगों के लिए लड़ रहे हैं। हमारी लड़ाई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर सड़कों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए है। हम आपस में नहीं लड़ते, बल्कि हम रंगला पंजाब बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। सत्ता के लिए कांग्रेसी नेता एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में अकाली दल के पिछले कार्यकाल के दौरान हुई ज्यादतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग यह नहीं भूले हैं कि किस तरह प्रदेश की संपत्ति लूटी गई थी और अकाली शासन के दौरान युवाओं में नशा किस तरह फैला था। उन्होंने कहा, “अकाली नेता हमेशा पंजाब और पंजाबियों के हितों के बजाय अपने हितों के बारे में सोचते रहे। यदि प्रधानमंत्री उनकी सेहत के बारे में पूछने के लिए फोन करते हैं, तो भी वे पंजाब को लूटने के लिए दिल्ली के साथ गठजोड़ के सपने देखने लगते हैं। ‘आप’ केवल पंजाब और इसके लोगों के प्रति प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ सरकार लोगों के कल्याण के लिए सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का उचित उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, “पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को अब दिन के समय बिजली मिल रही है। हम लोगों के टैक्स के पैसे को लोगों के कल्याण के लिए समझदारी से खर्च कर रहे हैं। लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस आ रहा है। सरकारी खजाने का एक-एक पैसा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब के प्रत्येक निवासी परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य है और इस पहल ने परिवारों पर वित्तीय बोझ को काफी कम किया है तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक योजना का उद्देश्य पंजाब के हर परिवार को सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है। लोग पहले ही इस योजना के तहत 1,044 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं। किसी भी परिवार को अब चिकित्सा उपचार के खर्च को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है और इसी कारण हमारी सरकार ने स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता दी है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ सरकार द्वारा शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है और शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने कहा, “कोई भी मुफ्त या रियायती कार्ड गरीबी या सामाजिक बुराइयों को स्थायी रूप से समाप्त नहीं कर सकता और शिक्षा ही इस अभिशाप को तोड़ने का रास्ता है। शिक्षा ही ऐसी कुंजी है, जो लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर उन्हें गरीबी के चंगुल से बाहर निकाल सकती है। यही कारण है कि हमारी सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए अथक मेहनत कर रही है। हम चाहते हैं कि पंजाब का हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे और उसे बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिले।”

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी
Next Article शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

August 21, 2026

पंजाब बंद को लेकर बड़ा ऐलान: कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, SGPC-अकाली दल ने दिया समर्थन

August 20, 2026

भगवंत मान सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी: भगवंत मान

August 19, 2026
Don't Miss

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

HNE News DeskAugust 24, 2026

मां-धियां सतिकार योजना के तहत अब तक 75 लाख से अधिक महिलाएं रजिस्टर्ड; लाभार्थी महिलाओं…

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026

पांच दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

August 24, 2026

नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.