Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद की स

August 20, 2026

डेरा बाबा मुराद शाह जी का 66वां वार्षिक मेला अब एक दिन का

August 19, 2026

कपूरथला में भाजपा की अहम बैठक: राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष के पंजाब आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद की स

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद की स

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 20, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
1 4 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सज्जन कुमार को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। दिल्ली कैंट के पालम कॉलोनी इलाके में पांच सिखों की हत्या और गुरुद्वारे में आग लगाए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिसंबर 2018 में उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने 31 दिसंबर 2018 को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

सज्जन कुमार का जन्म 23 सितंबर 1945 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1970 के दशक में राजनीति में कदम रखा और दिल्ली नगर निगम के पार्षद बनने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव की जिम्मेदारी संभाली। वह 1980, 1991 और 2004 में लोकसभा सांसद चुने गए। उन्हें कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता था और वह बाहरी दिल्ली क्षेत्र में पार्टी का मजबूत चेहरा रहे।

1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार पर भीड़ को भड़काने, हत्या और हिंसा में शामिल होने के आरोप लगे थे। करीब 34 वर्षों तक चले कानूनी संघर्ष के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 2018 में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उन्हें दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

फरवरी 2025 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सरस्वती विहार मामले में भी सज्जन कुमार को दोषी ठहराया था। इस मामले में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़े आरोप थे और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, 1984 दंगों से जुड़े कुछ अन्य मामलों, जिनमें सुल्तानपुरी और जनकपुरी-विकासपुरी मामले शामिल हैं, में उन्हें बरी किया जा चुका था। 2018 में दोषसिद्धि के बाद सज्जन कुमार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleडेरा बाबा मुराद शाह जी का 66वां वार्षिक मेला अब एक दिन का
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

लुधियाना में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी से लौटते समय बदमाशों ने मारी गोलियां

August 18, 2026

सतीश पूनिया बने पंजाब भाजपा के नए प्रभारी

August 18, 2026

पाकिस्तानी TikTok स्टार की गोली मारकर हत्या, बहन गंभीर घायल

August 17, 2026
Don't Miss

डेरा बाबा मुराद शाह जी का 66वां वार्षिक मेला अब एक दिन का

HNE News DeskAugust 19, 2026

जालंधर, 19 अगस्त 2026: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा मुराद शाह जी में आयोजित…

कपूरथला में भाजपा की अहम बैठक: राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष के पंजाब आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

August 19, 2026

भगवंत मान सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी: भगवंत मान

August 19, 2026

भाजपा जालंधर शहरी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति

August 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.