Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जालंधर में मौन यात्रा निकालेगी भाजपा, 15 अगस्त को ध्वजारोहण

August 13, 2026

लाडोवाली रोड मार्किट वेलफेयर सोसायटी ने राकेश राठौर का किया सम्मान

August 13, 2026

हर घर तिरंगा से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश : अशोक सरीन हिक्की

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जालंधर में मौन यात्रा निकालेगी भाजपा, 15 अगस्त को ध्वजारोहण

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जालंधर में मौन यात्रा निकालेगी भाजपा, 15 अगस्त को ध्वजारोहण

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 13, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
484518d5 3d1d 4538 8196 92e0ef1d957e - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 13 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आज भाजपा कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों की याद में काली पट्टियां बांधकर भगवान श्री राम चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक मौन यात्रा निकाली जाएगी तथा उस त्रासदी को स्मरण किया जाएगा, जिसने करोड़ों परिवारों को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि विभाजन का इतिहास हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मनीष विज, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश कपूर उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, शाम शर्मा, सनी शर्मा, हैप्पी दीवान, गोल्डी भाटिया, हिमांशु शर्मा, अनुज शारदा, कुणाल शर्मा, बृजेश शर्मा,हरिंदर सिंह बेदी, तथा डिंपी लुभाना सहित विभिन्न मंडलों के प्रभारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित के इन आयोजनों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleलाडोवाली रोड मार्किट वेलफेयर सोसायटी ने राकेश राठौर का किया सम्मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

लाडोवाली रोड मार्किट वेलफेयर सोसायटी ने राकेश राठौर का किया सम्मान

August 13, 2026

हर घर तिरंगा से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश : अशोक सरीन हिक्की

August 13, 2026

जालंधर भाजपा ने 13 स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकालीं

August 12, 2026
Don't Miss

लाडोवाली रोड मार्किट वेलफेयर सोसायटी ने राकेश राठौर का किया सम्मान

HNE News DeskAugust 13, 2026

​जालंधर, 13 अगस्त 2026  ​भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर जी…

हर घर तिरंगा से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश : अशोक सरीन हिक्की

August 13, 2026

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला, आरोपी हिरासत में

August 13, 2026

पटियाला में घर देखने पहुंचे दंपती पर पिटबुल का हमला, वीडियो वायरल

August 12, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जालंधर में मौन यात्रा निकालेगी भाजपा, 15 अगस्त को ध्वजारोहण

August 13, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.