Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

October 8, 2026

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » अशोक सरीन हिक्की ने संगठनात्मक बैठक में भरी 2027 चुनाव की हुंकार

अशोक सरीन हिक्की ने संगठनात्मक बैठक में भरी 2027 चुनाव की हुंकार

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 27, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
897e0992 586a 4626 84d7 c7784925d60e - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक में बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने की घोषणा

जालंधर, 27 जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक0230daec 150f 4845 b3d1 6455d07d49c1 - Hindi News Express कार्यकर्ता आधारित संगठन है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह भाजपा जालंधर (शहरी) के अधीन आने वाले सभी मंडलों का प्रवास करेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा करेंगे।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा।

उन्होंने कहा कि जालंधर शहरी की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए मंडल स्तर पर नियमित बैठकें, जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार और बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा सभी को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, विभिन्न मोर्चों की गतिविधियों, सोशल मीडिया की भूमिका तथा जनहित के मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, दविंदर भारद्वाज, मनीष विज, अश्विनी भंडारी, हनी कंबोज, दविंदर कालिया, दिनेश मल्होत्रा, योगेश मल्होत्रा, हितेश सियाल, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आर.के., कुलवंत शर्मा, आशीष सहगल, मनीष बल, क्षितिज ढल, कुणाल शर्मा, प्रदीप खुल्लर, वरुण तनेजा, संदीप कुमार, दिनेश महेंद्रु, शालू कुमारी, अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप, विकास शर्मा, सुनील चोपड़ा, गौरव राय, अश्विनी दीवान, हैप्पी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभाजपा नेताओं ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब सरकार के खिलाफ जताया रोष
Next Article ‘आप’ ने विनीत धीर को सौंपी जालंधर नॉर्थ की कमान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, OSD राजबीर घुम्मण समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

October 6, 2026
Don't Miss

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

HNE News DeskOctober 8, 2026

मुंबई, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75…

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, OSD राजबीर घुम्मण समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

October 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.