Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का जालंधर में व्यापक असर, बाजार रहे बंद, नगर निगम का कामकाज ठप

July 27, 2026

एक अगस्त को दिल्ली में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन करेगी आम आदमी पार्टी- केजरीवाल

July 27, 2026

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के पदभार ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का जालंधर में व्यापक असर, बाजार रहे बंद, नगर निगम का कामकाज ठप

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का जालंधर में व्यापक असर, बाजार रहे बंद, नगर निगम का कामकाज ठप

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 27, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
3 3 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 27 जुलाई 2026

 बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को बुलाए गए पंजाब बंद का जालंधर में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह करीब 10 बजे से शहर के अधिकांश प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे। हालांकि, सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग भगवान वाल्मीकि चौक के पास एकत्र हुए। स्थिति को देखते हु1 11 - Hindi News Expressए पुलिस प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया। पुराने जीटी रोड, शेखा बाजार, रैणक बाजार, नया बाजार, गुरु नानकपुरा मार्ग, अली मोहल्ला बाजार, मॉडल टाउन खेल बाजार और बस्ती पीरदाद मार्ग सहित शहर के अधिकांश प्रमुख बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

अमृतसर में शुरुआत में बाजार सामान्य रूप से खुले रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों के प्रमुख बाजारों की ओर बढ़ने के बाद कई व्यापारियों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर दीं।

जालंधर में नगर निगम यूनियन, भारतीय जनता पार्टी तथा कई सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने भी पंजाब बंद का समर्थन किया। एहतियात के तौर पर कई निजी स्कूलों ने सुबह ही अवकाश घोषित कर दिया, जिससे शहर में लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रही।

पंजाब बंद का असर नगर निगम जालंधर पर भी साफ दिखाई दिया। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बरनाला की घटना के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरना दिया और कार्यालय का कामकाज प्रभावित किया। सुबह से ही विभिन्न शाखाओं में नियमित कार्य बाधित रहा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि निहत्थे सफाई कर्मचारियों पर बल प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और घटना के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। नगर निगम कार्यालय में कामकाज ठप रहने से विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

वहीं, वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने भी प्रदर्शन करते हुए बरनाला में लाठीचार्ज करने वाले संबंधित डीएसपी को सेवा से बर्खास्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर व्यापारियों और बैंक प्रबंधन से शांतिपूर्ण तरीके से बंद का समर्थन करने की अपील की।

कारपोरेशन यूनियन एवं सीवरेज बोर्ड के प्रधान विक्की गिल ने कहा कि पंजाब बंद के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएक अगस्त को दिल्ली में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन करेगी आम आदमी पार्टी- केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के पदभार ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब

July 25, 2026

आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

July 25, 2026

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में न्याय सत्याग्रह

July 24, 2026
Don't Miss

एक अगस्त को दिल्ली में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन करेगी आम आदमी पार्टी- केजरीवाल

HNE News DeskJuly 27, 2026

कांस्टीट्यूशन क्लब में दोपहर 11:30 बजे शुरू हो रहे टाउनहॉल में लोग फिजिकली या ऑनलाइन…

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के पदभार ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब

July 25, 2026

आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

July 25, 2026

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल

July 25, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का जालंधर में व्यापक असर, बाजार रहे बंद, नगर निगम का कामकाज ठप

July 27, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.