Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

July 3, 2026

मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, अब लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवाल

July 3, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, अब लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवाल

मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, अब लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 3, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
अरविंद केजरीवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – एथनॉल से गाड़ियां बंद होने, पार्ट्स खराब होने और 30 फीसद माइलेज गिरने से लोगों में जबरदस्त गुस्सा- केजरीवाल
  • – पहले केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ये सिर्फ एक प्रयोग है, बाद में मुकर गई कि ऐसे कुछ नहीं कहा- केजरीवाल
  • – प्रयोग तो कुछ हजार गाड़ियों में किया जाना चाहिए और नतीजों के आधार पर पूरे देश में लागू करना चाहिए- केजरीवाल
  • – जब गाड़ियों का 30 फीसद माइलेज कम, तो इथेनॉल मिला पेट्रोल भी 30 फीसद संस्ता होना चाहिए- केजरीवाल
  • – मैं ई-20 पेट्रोल को लेकर जल्द पीएम को पत्र लिखूंगा, पत्र में क्या लिखना है, देशवासी कमेंट या डीएम कर बताएं- केजरीवाल

नई दिल्ली, 03 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों पर जबरदस्ती ई-20 पेट्रोल थोपने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला है। अब सरकार लोगों पर जबरदस्ती 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल थोप रही है। जबकि एथनॉल से गाड़ियां बंद हो रही हैं, पार्ट्स खराब हो रहे हैं और माइलेजब भी 30 फीसद कम आ रहा है। इससे देश भर में लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है। जब गाड़ियों का 30 फीसद माइलेज कम आ रहा है, तो इथेनॉल मिला पेट्रोल भी 30 फीसद संस्ता होना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अटार्नी जनरल की दी गई दलील का वीडियो क्लीप साझा कर कहा कि पहले केंद्र सरकार के अटार्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ये सिर्फ एक प्रयोग है, लेकिन बाद में कंेद्र सरकार मुकर गई कि उसने ऐसे कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि प्रयोग तो कुछ हजार गाड़ियों में किया जाना चाहिए और नतीजों के आधार पर पूरे देश में लागू करना चाहिए। मैं ई-20 पेट्रोल को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा। मुझे पत्र में क्या लिखना है, देशवासी कमेंट या डीएम करके बताएं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 20 फीसद इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। 30 जून को केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में यह कहा कि यह सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट है और इसके नतीजों पर आगे का एक्शन निर्भर करेगा। जब यह खबर अगले दिन मीडिया में आई, तो केंद्र सरकार बिल्कुल मुकर गई। केंद्र सरकार ने बयान जारी करके कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं बोला है, यह झूठ है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे एक वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा कि पेट्रोल में 20 फीसद इथेनॉल मिलाना एक ऐसा एक्सपेरिमेंट है जिसे सरकार अब आजमाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पूछा कि यह कैसा एक्सपेरिमेंट है? एक्सपेरिमेंट तब होता है जब किसी चीज को 50, 100, 500 या 1000 गाड़ियों पर कर लिया जाता और उस एक्सपेरिमेंट के आधार पर जो नतीजे आते, उनके आधार पर यह तय किया जाता कि इसे पूरे देश में लागू करना है या नहीं। पूरे देश की 140 करोड़ जनसंख्या की सारी गाड़ियों पर उन्होंने इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कंपलसरी कर दिया है और अब वे कह रहे हैं कि वे एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। जिन लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं, क्या वे उनको मुआवजा देंगे?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग बहुत बड़े स्तर पर इसका विरोध कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि 30 फीसद कम एवरेज आ रही है, लेकिन सरकार इससे पूरी तरह नकार रही है। जबकि खुद केंद्र सरकार के ही एक्सपर्ट, भारत पेट्रोलियम केमिकल लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुराग का यह बयान है कि जाहिर है, इथेनॉल का माइलेज कम होता है, इसलिए इसके रासायनिक रूप के कारण इसका माइलेज 30 फीसद कम हो जाता है। अनुराग साफ कह रहे हैं कि 30 फीसद की एवरेज कम आ रही है। अगर 30 फीसद की एवरेज कम आ रही है, तो ब्लेंडेड पेट्रोल के दाम भी 30 फीसद कम होने चाहिए? सरकार दाम उतने ही ले रही है और लोगों की एवरेज कम आ रही है, इससे लोगों का खर्चा तो बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे बताया कि बहुत से लोगों का आरोप है कि उनकी गाड़ी के पार्ट्स और इंजन खराब हो रहा है और इंजन में जंग लग रहा है। अगर लोग इसका विरोध कर रहे हैं, तो सरकार लोगों के साथ जबरदस्ती क्यों कर रही है? वे इसे वापस क्यों नहीं ले रही? लोगों ने ही उसे वोट देकर चुना है। सरकार का फर्ज है कि वह लोगों के वोट की इज्जत करे, लोगों की बात सुने और उनके हिसाब से चले। उन्होंने कहा कि मैं अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री को इस बारे में चिट्ठी लिखूंगा और उनसे अनुरोध करूंगा कि इसे वापस लें। मुझे चिट्ठी में क्या लिखना चाहिए, देशवासी यह मुझे कमेंट में या डीएम करके बताइए।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि
Next Article चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

July 3, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

July 2, 2026

भगवंत मान सरकार का ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स्ड स्टाफ को ठेके पर लाने का फैसला निष्पक्ष ढंग से लागू किया जाएगा: तरुनप्रीत सिंह सौंद

July 2, 2026
Don't Miss

मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, अब लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवाल

HNE News DeskJuly 3, 2026

– एथनॉल से गाड़ियां बंद होने, पार्ट्स खराब होने और 30 फीसद माइलेज गिरने से…

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

July 2, 2026

भगवंत मान सरकार का ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स्ड स्टाफ को ठेके पर लाने का फैसला निष्पक्ष ढंग से लागू किया जाएगा: तरुनप्रीत सिंह सौंद

July 2, 2026

पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी

July 2, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.