Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, एक दिन में 105 नए मरीज

August 25, 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

August 25, 2026

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं

नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 29, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
जीत का जश्न
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विधायक धालीवाल, बलतेज पन्नू, पार्टी के सभी नेता और पदाधिकारी मौजूद थे, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को दी बधाई

  • पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल की राजनीति और भगवंत मान के काम पर लगाई मुहर: मनीष सिसोदिया

  • लोगों ने ईडी पार्टी’ (भाजपा) को नकारा, 1,142 उम्मीदवारों की हुई ज़मानत ज़ब्त: सिसोदिया

  • गांवों के बाद अब शहरों पर भी आप का कब्ज़ा, लोगों को पसंद आ रहा है मान सरकार का काम: सिसोदिया

चंडीगढ़, 29 मई 2026

पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश ऑफिस में जश्न का माहौल था। सुबह से ही नतीजों का रुझान ‘आप’ के पक्ष में आने के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऑफिस में इकट्ठा होने लगे थे।

जीत की खुशी में पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।

इस विजय उत्सव के मौके पर आप पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक कुलदीप सिंह धा

1ca49db5 df5d 4a6f 9e9d 972c3990a4eb - Hindi News Express

लीवाल और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू खास तौर पर मौजूद थे। उनके अलावा पार्टी के सभी सीनियर नेता, विधायक और पदाधिकारी भी इस जश्न में शामिल हुए।

इस मौके पर मौजूद सीनियर नेताओं ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की जनहित की नीतियों और विकास के कामों पर लोगों की मुहर है। नगर निगमों में भी आप की सरकार बनने से शहरों का विकास तेज़ी से होगा।

साथ ही, आप पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने भी पंजाब के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने कहा, “मैं इन चुनावों में आप के पक्ष में आए नतीजों के लिए पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को इतना बड़ा सम्मान और आशीर्वाद दिया है।”

लोगों ने साफ कर दिया है कि उन्हें पिछले 4 सालों में अरविंद केजरीवाल का ईमानदार राजनीति करने का तरीका और मुख्यमंत्री भगवंत मान का काम करने का स्टाइल बहुत पसंद आ रहा है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कुछ समय पहले जब पंजाब में जिला पंचायत चुनाव हुए थे, तो गांवों के लोगों ने आम आदमी पार्टी को एकतरफा बंपर जीत दिलाई थी और अब नगर निगम/काउंसिल चुनावों में, खासकर शहरों के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें हमारी सरकार के जनहित के काम पसंद आ रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि मान साहब की सरकार द्वारा बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदमों जनता ने अपनी मुहर लगाई है। पंजाब में इस चुनाव के नतीजों ने दो बहुत साफ संदेश दिए हैं। पहला संदेश यह है कि लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास के कामों को अपना समर्थन दिया है, और दूसरा एक साफ संदेश है जो लोगों ने ईडी पार्टी’ (भाजपा) को दिया है। पंजाब के जागरूक वोटरों ने यह साफ कर दिया है कि पंजाब की धरती पर ईडी पार्टी’ और उसकी बदले की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इस चुनाव में जनता ने ईडी पार्टी’ को इस हद तक नकार दिया है कि उनके 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान 2027 के आने वाले विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बहुमत से जीतने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन नगर निगम/काउंसिल चुनाव में जीते हमारे सभी नए चुने गए मेयर और पार्षद अब ज़मीनी स्तर पर मान साहब के साथ हाथ मिलाएंगे। हम सब मिलकर पंजाब के विकास की रफ़्तार को और तेज़ करेंगे और 2027 में एक बार फिर पंजाब में जीत का परचम लहराएंगे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाबी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सहायक की बेटी बनी भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट
Next Article ठेके की नौकरी को पक्का करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब- केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

पंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

August 21, 2026

पंजाब बंद को लेकर बड़ा ऐलान: कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, SGPC-अकाली दल ने दिया समर्थन

August 20, 2026
Don't Miss

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

HNE News DeskAugust 25, 2026

➖ कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम, पंजाब के लोगों का सहारा बनेगी भाजपा:…

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.