Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नॉर्वे में पीएम मोदी से प्रेस की आजादी पर सवाल, भारतीय विदेश मंत्रालय और पत्रकार के बीच तीखी बहस

May 19, 2026

नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्र

May 19, 2026

एसआईआर पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगे

May 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्र

नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्र

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 19, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – दो दिन में मेरे संदेश को 50 लाख लोगों ने देखा और हजारों छात्रों ने अपनी भावनाएं व सुझाव साझा किए – केजरीवाल
  • – सभी छात्र अपना इरादा मजबूत रखें, यह दृढ़ संकल्प ही आपको डॉक्टर बनने की राह को आसान करेगा- केजरीवाल
  • – सभी छात्र मेरे बच्चे जैसे, छात्रों के लिए भी उसी तरह लडूंगा जैसे अपने बच्चों के लिए लड़ रहा होता – केजरीवाल
  • – “आप” सरकार में पहले दिल्ली और अब पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, क्योंकि हम लोग ईमानदार हैं – केजरीवाल
  • – अगर सरकारी सिस्टम में टॉप पर बैठे हुए लोग ईमानदार होंगे, तो कोई भी पेपर लीक नहीं हो सकता – केजरीवाल
  • – 21 जून को दोबारा होने जा रही नीट परीक्षा को देने वाले छात्रों के लिए पंजाब में फ्री बस सेवा उपलब्ध होगी – केजरीवाल

नई दिल्ली, 19 मई 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नीट परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव में जी रहे छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास सफल हो रहा है। दो दिन पहले की गई अरविंद केजरीवाल की अपील को न सिर्फ 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है बल्कि हजारों परीक्षार्थियों ने उनके साथ अपनी भावनाएं और नीट को पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी साझा किया है। छात्रों से आए जबरदस्त रिस्पॉन्स को मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि मैं आपके साथ खड़ा हूं। सभी छात्र ये संकल्प लें कि आपको हर हाल में डॉक्टर बनना है। आप अपना इरादा मजबूत रखें। आपका यह दृढ़ संकल्प ही आपको डॉक्टर बनने की राह को आसान करेगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को दोबारा होने जा रही नीट परीक्षा को देने वाले छात्रों के लिए पंजाब में सरकार फ्री बस सेवा उपलब्ध कराएगी।

मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षार्थियों से कहा कि अभी दो दिन पहले मैंने नीट के एग्जाम के बारे में एक वीडियो डाला था, जिसमें आप लोगों की भावनाएं और सुझाव आमंत्रित किए थे। 50 लाख से ज्यादा लोग अभी तक उसे देख चुके हैं। हजारों की संख्या में आपके कमेंट और मैसेज आए हैं। आप में से बहुत सारे लोगों ने अपनी अंदर की भावनाएं साझा की हैं। आपने मुझ पर इतना भरोसा किया, इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं। बहुत सारे लोगों ने धन्यवाद बोला है। सुजाता सूजी कहती हैं, “थैंक यू सर। आप ही स्टूडेंट्स की सच में फिक्र करते हो।” राहुल नायक कहते हैं, “हमें सच में इस समय इस सपोर्ट की जरूरत थी सर। थैंक यू केजरीवाल जी।” मैं पूछता हूं कि थैंक यू किस लिए? आप सब तो मेरे बच्चे हो। मेरे दो बच्चे हैं और वे दोनों आईआईटी दिल्ली से पढ़े हैं। अगर उनके एग्जाम कैंसिल हो जाते, तो मैं उनके लिए भी यही कर रहा होता और उनके लिए भी लड़ रहा होता। आप सब मेरे बच्चे हैं, इसलिए मैं आपके लिए भी उसी तरह से लड़ रहा हूं जैसे अपने बच्चों के लिए लड़ रहा होता।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ बच्चों ने अपनी बहुत गहरी भावनाएं साझा की हैं। जैसे अबू बशर लिखते हैं, “हेलो सर, यह मेरा तीसरा प्रयास है। मैंने 2024 में 1.5 लाख कोचिंग फीस देकर पेपर दिया। अच्छे अंक लाए, पर तब भी पेपर लीक हो गया। अब इस साल सिर्फ सेल्फ स्टडी करके दिया। एग्जाम अच्छा गया और परिवार के साथ सेलिब्रेट भी कर लिया, पर पेपर कैंसिल हो गया। सच में सर, बहुत डिप्रेस्ड हूं।” विकास यादव लिखते हैं, “यह मेरा पांचवां अटेम्प्ट था। मैंने इस एग्जाम के लिए बहुत मेहनत की थी। पिछले 2 महीने में कभी-कभी केवल 3 घंटे सोया था सर। 3 मई के लिए हम मानसिक रूप से तैयार थे, अब 21 जून के लिए मोटिवेशन कहां से लाऊं सर?” एक बच्चे ने लिखा है, “अब मुझ में हिम्मत नहीं बची।” यह क्या है बच्चे? हिम्मत नहीं बची का क्या मतलब है?

अरविंद केजरीवाल ने आगे छात्रों को एक मंत्र दिया अपना इरादा मजबूत कर लो कि मुझे डॉक्टर बनना ही बनना है, किसी भी हालत में बनना है। चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े। एक बार जब आप दृढ़ निश्चय कर लेते हो, तो इस ब्रह्मांड की सारी शक्तियां आपकी मदद करती हैं और भगवान भी आपकी मदद करता है। आप सब डॉक्टर बनोगे। किसी भी हालत में हिम्मत नहीं हारनी है। 21 जून की अच्छे से तैयारी करो।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कुछ लोगों ने मुझे लिखा है कि सर पेपर लीक होना बंद हो सकता है क्या? बिल्कुल हो सकता है। आम आदमी पार्टी की 10 साल दिल्ली में सरकार थी, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। 4 साल से पंजाब में सरकार है, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि हम लोग ईमानदार हैं। अगर सिस्टम के टॉप पर बैठे हुए लोग ईमानदार हों, तो पेपर लीक नहीं होंगे। और अगर सिस्टम के टॉप पर बैठे लोग बेईमान और भ्रष्ट हों, तो रोज पेपर लीक होंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ बच्चों ने लिखा है, “सर हमारे पास इतने भी पैसे नहीं हैं कि हम बस का किराया वहन कर सकें।” तो मैं बुधवार को पंजाब जा रहा हूं और मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करूंगा। कम से कम पंजाब में जिस दिन आपका पेपर होगा, हम बसों में आपका आने-जाने का खर्चा फ्री कर देंगे। हिम्मत मत हारिए। हम आपके साथ हैं और भगवान आपके साथ है। आप सब डॉक्टर जरूर बनेंगे।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि प्यारे नीट के छात्रों, आपके अनगिनत संदेशों और आपकी भावनाओं की गहराई ने मुझे बहुत भावुक कर दिया है। आपने मुझ पर जो अटूट भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। इस समय पूरी मजबूती के साथ डटे रहें। आज ही यह दृढ़ संकल्प लें कि हम डॉक्टर बनकर ही रहेंगे। ईश्वर आप सभी का कल्याण करे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएसआईआर पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगे
Next Article नॉर्वे में पीएम मोदी से प्रेस की आजादी पर सवाल, भारतीय विदेश मंत्रालय और पत्रकार के बीच तीखी बहस
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नॉर्वे में पीएम मोदी से प्रेस की आजादी पर सवाल, भारतीय विदेश मंत्रालय और पत्रकार के बीच तीखी बहस

May 19, 2026

एसआईआर पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगे

May 19, 2026

मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : भगवंत मान

May 19, 2026
Don't Miss

नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्र

HNE News DeskMay 19, 2026

– दो दिन में मेरे संदेश को 50 लाख लोगों ने देखा और हजारों छात्रों…

एसआईआर पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगे

May 19, 2026

मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : भगवंत मान

May 19, 2026

भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत

May 19, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

नॉर्वे में पीएम मोदी से प्रेस की आजादी पर सवाल, भारतीय विदेश मंत्रालय और पत्रकार के बीच तीखी बहस

May 19, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.