Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौलों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026

भगवंत मान सरकार के तहत अप्रैल 2026 में पंजाब के राजस्व में भारी बढ़ोतरी, वैट और पी.एस.डी.टी. में दोहरे अंकों की वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

May 3, 2026

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए और मजबूत किया: बलतेज पन्नू

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौलों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौलों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 3, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
हथियार तस्करी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 गैर-कानूनी हथियारों की खेप आगे आपराधिक तत्वों में बांटी जा रही थी : डीजीपी गौरव यादव

 मामले की आगे की जांच जारी; आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना: सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

चंडीगढ़/अमृतसर, 3 मई: 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात आधुनिक पिस्तौलों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सरहद पार से हथियारों की तस्करी के एक और मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान समरबीर सिंह उर्फ सिमर (21) निवासी महिंद्रा कॉलोनी, अमृतसर; सतनाम सिंह उर्फ सत्ता (23) निवासी गांव फतेहपुर, तरनतारन, जो वर्तमान में अमृतसर के कृष्णा नगर में रह रहा था; तनुप्रीत सिंह (26) निवासी प्रताप नगर, अमृतसर; और करनजोत सिंह उर्फ साजन (26) निवासी कृष्णा नगर, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद किए गए हथियारों में ऑस्ट्रिया निर्मित दो 9 एमएम ग्लॉक, चीन निर्मित चार .30 बोर और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि गैर-कानूनी हथियारों की खेप सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी, जिसे स्थानीय सहयोगियों के माध्यम से आगे आपराधिक तत्वों में वितरित किया जा रहा था।

डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों की जांच की जा रही है।

कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक योजनाबद्ध कार्रवाई में आरोपी समरबीर उर्फ सिमर को दो ग्लॉक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में उसके तीन अन्य साथियों—सतनाम उर्फ सत्ता, तनुप्रीत सिंह और करनजोत उर्फ साजन—को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके खुलासों के आधार पर पांच और पिस्तौल बरामद किए गए।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी सतनाम उर्फ सत्ता पहले भी व्यावसायिक मात्रा में हेरोइन की बरामदगी से संबंधित एक मामले में शामिल रहा है, जिसमें उसके कब्जे से 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। उन्होंने आगे बताया कि सतनाम सत्ता और करनजोत उर्फ साजन एक ही मोहल्ले में रहते हैं और पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के निर्देशों पर मिलकर काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पढ़े-लिखे हैं और पहले एक निजी फर्म में सेल्समैन के रूप में काम कर चुके हैं। सभी आरोपी आसपास के इलाकों में रहते हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। इस संबंध में अमृतसर के पुलिस थाना छावनी में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-ए, 6, 7, 8) के तहत एफआईआर नंबर 70 दिनांक 30-04-2026 दर्ज की गई है।
—-

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभगवंत मान सरकार के तहत अप्रैल 2026 में पंजाब के राजस्व में भारी बढ़ोतरी, वैट और पी.एस.डी.टी. में दोहरे अंकों की वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भगवंत मान सरकार के तहत अप्रैल 2026 में पंजाब के राजस्व में भारी बढ़ोतरी, वैट और पी.एस.डी.टी. में दोहरे अंकों की वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

May 3, 2026

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए और मजबूत किया: बलतेज पन्नू

May 3, 2026

मोहाली से भगवंत मान का युवाओं को संदेश: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी

May 2, 2026
Don't Miss

भगवंत मान सरकार के तहत अप्रैल 2026 में पंजाब के राजस्व में भारी बढ़ोतरी, वैट और पी.एस.डी.टी. में दोहरे अंकों की वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

HNE News DeskMay 3, 2026

वैट उगाही में 23.28% की भारी बढ़ोतरी, परिणामस्वरूप 230 करोड़ रुपये का इजाफा: हरपाल सिंह…

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए और मजबूत किया: बलतेज पन्नू

May 3, 2026

मोहाली से भगवंत मान का युवाओं को संदेश: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी

May 2, 2026

मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- केजरीवाल

May 2, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौलों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.