Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LPG को लेकर राहत भरी खबर, 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

March 16, 2026

कांग्रेस, अकाली और भाजपा को कुर्सी की चिंता, हमें पंजाब की फिक्र- भगवंत मान

March 16, 2026

16 मार्च 2012: जब सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Sports » 16 मार्च 2012: जब सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास

16 मार्च 2012: जब सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 16, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 5 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरा किया शतकों का शतक

16 मार्च 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने न केवल क्रिकेट को नया आयाम दिया, बल्कि ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए जिन्हें तोड़ना आज भी किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है।

क्रिकेट इतिहास में 16 मार्च की तारीख भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास है। इसी दिन साल 2012 में सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शतकों का शतक पूरा कर इतिहास रच दिया था।

एशिया कप में आया ऐतिहासिक शतक

यह ऐतिहासिक उपलब्धि सचिन तेंदुलकर ने 16 मार्च 2012 को एशिया कप  के मुकाबले में बंगलादेश नैशनल क्रिकेट टीम के खिलाफ हासिल की थी। यह मैच ढाका के Sher-e-Bangla National Cricket Stadium में खेला गया था।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने आए सचिन तेंदुलकर ने 147 गेंदों पर 114 रनों की शानदार पारी खेलते हुए अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया।

49वां वनडे और 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक

यह शतक एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन का 49वां शतक था। इससे पहले वह टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगा चुके थे। इस तरह उन्होंने कुल मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज भी दुनिया में अद्वितीय है।

सचिन से पहले शायद ही किसी ने सोचा था कि कोई बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगा सकता है, लेकिन “मास्टर ब्लास्टर” ने इस असंभव को संभव कर दिखाया।इस मैच से पहले सचिन 99 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे कर चुके थे और क्रिकेट जगत को उनके 100वें शतक का लंबे समय से इंतजार था। जैसे ही उन्होंने अपना शतक पूरा किया, स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कमेंट्री बॉक्स से लेकर दर्शक दीर्घा तक हर जगह उत्साह का माहौल था।

सचिन का आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक

दिलचस्प बात यह भी है कि बांग्लादेश के खिलाफ लगाया गया यह शतक सचिन तेंदुलकर  के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी शतक भी साबित हुआ।क्रिकेट को भारत में एक धर्म की तरह माना जाता है और सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। 16 मार्च 2012 का यह दिन क्रिकेट इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा, जब सचिन ने शतकों का शतक लगाकर एक ऐसा कीर्तिमान बनाया, जिस तक आज तक कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपी.आर.टी.सी. के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 659 नई बसें
Next Article कांग्रेस, अकाली और भाजपा को कुर्सी की चिंता, हमें पंजाब की फिक्र- भगवंत मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

LPG को लेकर राहत भरी खबर, 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

March 16, 2026

LPG किल्लत पर राज्यसभा में हंगामा, खड़गे ने सरकार को घेरा,

March 16, 2026

हरियाणा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति तेज, 31 विधायक कसौली शिफ्ट

March 15, 2026
Don't Miss

कांग्रेस, अकाली और भाजपा को कुर्सी की चिंता, हमें पंजाब की फिक्र- भगवंत मान

HNE News DeskMarch 16, 2026

‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी…

16 मार्च 2012: जब सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास

March 16, 2026

पी.आर.टी.सी. के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 659 नई बसें

March 16, 2026

LPG किल्लत पर राज्यसभा में हंगामा, खड़गे ने सरकार को घेरा,

March 16, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.