Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

एस.आई.आर.-2026 के तहत पंजाब भर में आज घर-घर गणना शुरू

June 25, 2026

कादियां में अकाली दल को बड़ा झटका! हलका प्रभारी गुरइकबाल सिंह माहल ‘आप’ में हुए शामिल*

June 25, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » एस.आई.आर.-2026 के तहत पंजाब भर में आज घर-घर गणना शुरू

एस.आई.आर.-2026 के तहत पंजाब भर में आज घर-घर गणना शुरू

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 25, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • 24,453 बी.एल.ओज़. ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए

चंडीगढ़, 25 जून 2026

प्रदेश भर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) 2026 के तहत आज 24,453 बी.एल.ओज़. ने घर-घर दौरे शुरू कर दिए हैं। भारत चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित गणना चरण 25 जून से 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगा, जिसके तहत पंजाब भर के 2,14,61,043 मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाएगी।

घर-घर गणना के पहले दिन प्रदेश के लोगों के लिए बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आईएएस, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब ने अपने परिवार सहित अपना गणना फॉर्म भरा और सही, समावेशी तथा संशोधित मतदाता सूची तैयार करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गणना फॉर्म वितरित करने और भरने में सहायता के लिए अपने घरों का दौरा करने वाले बी.एल.ओज़. का सहयोग करें।

श्रीमती मित्रा ने बताया कि पहला दिन बहुत उत्साहजनक एवं सकारात्मक रहा, प्रदेश में गणना फॉर्म पूरी सफलता से वितरित किए गए।

नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी एक ताज़ा रंगीन फोटो तैयार रखें, फॉर्म भरकर, उस पर हस्ताक्षर करें और बी.एल.ओ. को सौंप दें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया पूरी होने तक दूसरी प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। सी.ई.ओ. ने मतदाताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई घर बंद पाया जाता है तो बी.एल.ओ. फॉर्म को दरवाजे के नीचे से अंदर पहुंचा देगा और संबंधित घर के अगले दौरे की तारीख के बारे में दीवार पर स्टिकर चिपका दिया जाएगा। बी.एल.ओ. फॉर्म एकत्र करने के लिए तीन बार घर-घर जाएंगे। यदि मतदाता घर पर उपस्थित नहीं है, तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य, संबंधित व्यक्ति से अपना रिश्ता बताकर उसके फॉर्म पर हस्ताक्षर करके फॉर्म वापस बी.एल.ओ. को दे सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सहायता के लिए मतदाता ईसीआईनेट मोबाइल ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं और अपने बी.एल.ओ. से सीधे जुड़ने के लिए ‘बुक ए कॉल विद बी.एल.ओ.’ सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मतदाता ईसीआईनेट मोबाइल ऐप या मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी भरा हुआ गणना फॉर्म जमा कर सकते हैं, जिसका सत्यापन संबंधित बी.एल.ओ. द्वारा किया जाता है। पिछले एस.आई.आर. रिकॉर्ड तक भी इन प्लेटफार्मों के माध्यम से पहुंच बनाई जा सकती है।

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तीकरण (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगी, जबकि मसौदा मतदाता सूचियाँ 3 अगस्त, 2026 को प्रकाशित की जाएंगी। मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियाँ 3 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 तक जमा करवाई जा सकती हैं, जिनका निपटान 3 अगस्त से 28 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जोर देकर कहा कि पंजाब में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है ताकि सही एवं संशोधित मतदाता सूचियाँ सुनिश्चित की जा सकें।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकादियां में अकाली दल को बड़ा झटका! हलका प्रभारी गुरइकबाल सिंह माहल ‘आप’ में हुए शामिल*
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

कादियां में अकाली दल को बड़ा झटका! हलका प्रभारी गुरइकबाल सिंह माहल ‘आप’ में हुए शामिल*

June 25, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा

June 25, 2026

अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर : बलतेज पन्नू

June 24, 2026
Don't Miss

कादियां में अकाली दल को बड़ा झटका! हलका प्रभारी गुरइकबाल सिंह माहल ‘आप’ में हुए शामिल*

HNE News DeskJune 25, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर किया स्वागत साफ नीयत और दमदार काम…

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा

June 25, 2026

अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर : बलतेज पन्नू

June 24, 2026

मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

एस.आई.आर.-2026 के तहत पंजाब भर में आज घर-घर गणना शुरू

June 25, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.