Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

May 27, 2026

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

May 27, 2026

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » आप सरकार पंजाब में ‘ड्रग मनी’ से बड़ी संपत्तियां नहीं बनने देगी: हरपाल सिंह चीमा

आप सरकार पंजाब में ‘ड्रग मनी’ से बड़ी संपत्तियां नहीं बनने देगी: हरपाल सिंह चीमा

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 9, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
46eada7f 2306 44b3 94cd 544d9348e61e - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 

  • पंजाब में एनडीपीएस मामलों में 89 प्रतिशत सजा दर दर्ज, ड्रग मनी से बनाई गई 323 संपत्तियां ध्वस्त; उच्च सजा दर से नशा तस्करों को कड़ा संदेश: हरपाल सिंह चीमा
  • भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के दौरान नशों की सप्लाई चेन तोड़ी, 3,173 सप्लायर और 429 बड़े तस्कर गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा
  • पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग में तेजी लाने से पंजाब पुलिस ने हेरोइन, अफीम, आईस, कोकीन और 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां जब्त कीं: हरपाल सिंह चीमा
  • ड्रग कार्टेल की दुखती नस पर वार कर 241 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 9 मार्च: 2026

पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से बयान देते हुए पंजाब सरकार की नशा तस्करी के खिलाफ की गई व्यापक और सख्त कार्रवाई की जानकारी दी। पायल के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा द्वारा उठाए गए एक प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पिछले एक वर्ष से चल रहे ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया।

वित्त मंत्री ने बताया कि 1 मार्च 2025 से 28 फरवरी 2026 तक ‘आप’ सरकार ने सख्त कानून लागू करने, सामुदायिक भागीदारी और रोकथाम संबंधी गतिविधियों के माध्यम से नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। इस अवधि के दौरान पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 36,178 एफआईआर दर्ज कीं और 47,902 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आप सरकार द्वारा नशों की पूरी सप्लाई चेन तोड़ने के प्रयासों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि कुल 3,173 ड्रग सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ-साथ 429 बड़े तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने इस अवधि में 2,276 किलोग्राम हेरोइन, 29 टन भुक्की, 686 किलोग्राम अफीम और 786 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा 68 किलोग्राम चरस, 4 किलोग्राम कोकीन, 36 किलोग्राम आईसीई और 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां व कैप्सूल भी जब्त किए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब पुलिस ने 285 ड्रोन भी बरामद किए हैं, जिनके माध्यम से तस्करी की जा रही 338 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। इस कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली नशों की सप्लाई के एक बड़े स्रोत पर प्रभावी रोक लगी है।

ड्रग नेटवर्क के खिलाफ वित्तीय कार्रवाई के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन कार्टेल की आर्थिक जड़ों पर भी प्रहार किया है। पंजाब पुलिस ने अब तक 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा 65 बड़े ड्रग ऑपरेटरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सक्रिय अवैध हवाला नेटवर्क को भी प्रभावी रूप से ध्वस्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि लंबे समय तक प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों को सख्त सजा दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सुनवाई किए गए 6,822 मामलों में से 6,083 मामलों में दोषियों को सजा हुई है, जिससे राज्य में सजा दर 89 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह दर पूरे देश में सबसे अधिक मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता डिजिटल साक्ष्यों के संग्रह और मजबूत वित्तीय ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से संभव हुई है।

इसके अलावा पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 47 घोषित अपराधियों, 636 भगोड़ों, 83 जमानत पर और 8 पैरोल पर बाहर आए अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे से अर्जित धन के जरिए राज्य में बड़ी-बड़ी संपत्तियां खड़ी करने की अनुमति नहीं देगी। इस दिशा में सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक नशा तस्करों से जुड़ी 323 अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके साथ ही 569 नशा तस्करों से संबंधित 241 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को भी जब्त कर लिया गया है।

नशों के खात्मे के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब के परिवारों को नशे के खतरे से बचाने और राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ वित्तीय कार्रवाई तेज
Next Article 2027 में ‘आप’ की फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

May 27, 2026

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

May 27, 2026

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026
Don't Miss

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

HNE News DeskMay 27, 2026

गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्कर से संपर्क के लिए वर्चुअल नंबरों का करते थे इस्तेमाल: डीजीपी…

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026

भाजपा ने भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने का वादा किया था, लेकिन आज ताइवान जैसा छोटा देश भी भारत को पीछे छोड़ चुका है: हरपाल सिंह चीमा

May 27, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 5 महीनों में 2.30 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

May 27, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

May 27, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.