Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी विधानसभा क्षेत्र को दिया बड़ा तोहफा

June 30, 2026

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

June 30, 2026

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी विधानसभा क्षेत्र को दिया बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी विधानसभा क्षेत्र को दिया बड़ा तोहफा

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 30, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
6d829151 03a6 4dd6 9852 e73f9aeacd0f - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  •  ट्रैफिक की समस्या खत्म करने और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए रोड ओवर ब्रिज की रखी आधारशिला
  • आर.ओ.बी. परियोजना अक्टूबर 2027 तक होगी पूरी; सुरक्षित, तेज और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • हमारी सरकार ने स्थानीय कारोबारों की सुरक्षा और शहर की एकता बनाए रखने के लिए निचली रेलवे क्रॉसिंग को खुला रखना सुनिश्चित किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 40 लाख से अधिक महिलाएं हुईं पंजीकृत; पहली जुलाई से मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

धूरी (संगरूर), 30 जून

बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज धूरी में 54.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रोड ओवर ब्रिज की आधारशिला रखी, जो ट्रैफिक जाम की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करेगा, क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगा और इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देगा। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि पहली जुलाई से धूरी से ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में बिजली की सर्वोच्च मांग के सफल प्रबंधन की समीक्षा की, धूरी और संगरूर में किए गए प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख किया और दोहराया कि श्री अकाल तख्त साहिब उनके और उनके परिवार के लिए सर्वोच्च हैं।

आधारशिला रखने के बाद जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “धूरी सब-डिवीजन में राजपुरा-बठिंडा रेलवे लाइन पर लेवल क्रॉसिंग नंबर 62-ए के साथ स्थित शेरों डिस्ट्रिब्यूटरी (सूए) के ऊपर फुटपाथ सहित एक आधुनिक टू-लेन रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (पी.आई.डी.बी.) के फंड से इस परियोजना को 54.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा रहा है।”

परियोजना के कार्य के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “रेलवे, वन विभाग, बी.एस.एन.एल., पी.एस.पी.सी.एल. और अन्य संबंधित विभागों से सभी आवश्यक एन.ओ.सी. और अनुमतियां पहले ही प्राप्त की जा चुकी हैं। हम इस परियोजना को 18 महीनों के भीतर, अर्थात अक्टूबर 2027 तक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस परियोजना के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह रोड ओवर ब्रिज धूरी और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक की समस्या से बड़ी राहत प्रदान करेगा। यह क्षेत्र के परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा उसके सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ सुरक्षित, निर्बाध और तेज आवागमन सुनिश्चित करेगा।”

इसे विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज धूरी विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन है क्योंकि यहां के निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई है।”

संतुलित विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार ने इस परियोजना के लिए पूरी फंडिंग अपने संसाधनों से की है ताकि निचली रेलवे क्रॉसिंग खुली रहे, जिससे स्थानीय कारोबार सुरक्षित रहेंगे और शहर दो हिस्सों में विभाजित नहीं होगा। लोगों की सुविधा के लिए एक चलती नहर और रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा यह पुल इंजीनियरिंग का एक बेमिसाल नमूना है।”

धूरी में किए गए अन्य विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों को गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए धूरी में पहले ही एक आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित किया जा चुका है। हमने स्थानीय सूए को भी ढक दिया है, जिसे अब लोगों के एकत्र होने के लिए एक शानदार सामुदायिक स्थल में बदल दिया गया है।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर परिषद चुनावों में 21 में से 19 पार्षद जिताकर शानदार जीत दिलाने के लिए धूरी के निवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा, “नगर परिषद के नए प्रधान की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी।”

दिन के दौरान हुए पहले कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैंने भविष्य की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए संगरूर के वार हीरोज स्टेडियम में ओलंपिक स्तर के विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आज मैंने संगरूर से 50 एल.ई.डी. डॉक्यूमेंट्री वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये वाहन श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए पंजाब के सभी 13,000 गांवों का दौरा करेंगे।”

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कल पहली जुलाई से ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत धूरी से ही होगी। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला लाभार्थी को 1,000 रुपये प्रति माह, जबकि अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी और जो महिलाएं पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे भी इसके लिए पात्र होंगी।”

योजना का विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस पहल का लाभ मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने बजट में इस योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 40 लाख से अधिक महिलाएं पहले ही पंजीकृत हो चुकी हैं और लाभ पहली जुलाई से ही लागू होगा, भले ही पंजीकरण कार्ड बाद में प्राप्त हों।”

राज्य में बिजली की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब का पावर ग्रिड सुचारु रूप से कार्य कर रहा है और 17,000 मेगावाट से अधिक की अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है।”

धान की रोपाई के मौसम पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सभी थर्मल प्लांट पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं, नहरें 106 प्रतिशत क्षमता से चल रही हैं और पूरे राज्य में धान की रोपाई का कार्य लगभग पूरा होने के करीब है।”

पंथक संस्थाओं में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब मेरे और मेरे परिवार के लिए सर्वोच्च हैं। इस पवित्र संस्था द्वारा जारी प्रत्येक आदेश का पूरा सम्मान किया जाएगा और इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।”

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleश्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

June 30, 2026

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 29, 2026

पंजाब में सभी धर्मों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन काम भगवंत मान सरकार ने किया – केजरीवाल

June 29, 2026
Don't Miss

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

HNE News DeskJune 30, 2026

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के 23 जिलों के 13,000 गांवों तक…

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 29, 2026

पंजाब में सभी धर्मों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन काम भगवंत मान सरकार ने किया – केजरीवाल

June 29, 2026

श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री, पंजाब सरकार ने गहरी श्रद्धा व्यक्त की और सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा*

June 29, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.