Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दमड़ी यात्रा के लिए विशेष ट्रेन को हरिद्वार के लिए रवाना

April 4, 2026

हलवारा हवाई अड्डा उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार; बुकिंग जल्द होगी शुरू

April 3, 2026

राघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?- आप

April 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » दमड़ी यात्रा के लिए विशेष ट्रेन को हरिद्वार के लिए रवाना

दमड़ी यात्रा के लिए विशेष ट्रेन को हरिद्वार के लिए रवाना

HNE News DeskBy HNE News DeskApril 4, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
0336b24d ecb7 47b6 9f50 4519ce3c25a6 - Hindi News Express
दमड़ी यात्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • समानतावादी समाज की रचना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

  • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने  किया रवाना

  • पंजाब सरकार गुरु जी के सर्व-समावेशी संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है : मोहिंदर भगत
  • पंजाब सरकार महान गुरुओं और संतों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हर वर्ग की भलाई और खुशहाली के लिए
    प्रयासरत : दीपक बाली

चंडीगढ़/ जालंधर, 4अप्रैल : 2026

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली द्वारा आज संत निर्मल दास जी जोड़े वाले, प्रगट नाथ तथा अन्य संत-महापुरुषों के मार्गदर्शन में दमड़ी यात्रा को विशेष ट्रेन के माध्यम से स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर विधायक चब्बेवाल डॉ. ईशांक कुमार तथा जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में लोगों को समानतावादी समाज की स्थापना के लिए श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने संपूर्ण मानवता को आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं सदैव मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी और हमें जाति, धर्म तथा नस्ल के भेदभाव से ऊपर उठने की प्रेरणा देती हैं।

श्री भगत ने कहा कि गुरु रविदास जी के सर्व-समावेशी संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा गुरु रविदास जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए व्यापक कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने दमड़ी यात्रा के लिए संगतों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे समाज हमेशा आगे बढ़ते और प्रगति करते हैं, जो अपने गुरु, पीर और संतों को याद रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी महान गुरुओं और संतों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हर वर्ग की भलाई और खुशहाली के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर संत सतविंदर हीरा, बहन संतोष, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल सहित संत समाज और बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहलवारा हवाई अड्डा उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार; बुकिंग जल्द होगी शुरू
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

हलवारा हवाई अड्डा उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार; बुकिंग जल्द होगी शुरू

April 3, 2026

राघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?- आप

April 3, 2026

भगवंत मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन

April 2, 2026
Don't Miss

हलवारा हवाई अड्डा उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार; बुकिंग जल्द होगी शुरू

HNE News DeskApril 3, 2026

15 मई से उड़ानें शुरू; कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पहली टिकटें कीं बुक चंडीगढ़,…

राघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?- आप

April 3, 2026

भगवंत मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन

April 2, 2026

चंडीगढ़ केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है; भाजपा दफ्तर के बाहर हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार: भगवंत मान

April 2, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

दमड़ी यात्रा के लिए विशेष ट्रेन को हरिद्वार के लिए रवाना

April 4, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.