Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी

आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 7, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
6640eaca 06cf 4f80 ab7f db760d4804fa - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

मोहाली के आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी

  • * महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट आर्यन ने सेना में अधिकारी बनकर अपनी पारिवारिक विरासत को कायम रखा
    * अमन अरोड़ा ने आर्यन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं; दृढ़ समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया

चंडीगढ़, 7 मार्च: 2026

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 8वें कोर्स के कैडेट आर्यन दत्त को आज ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), गया में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में चुना गया। इस परेड का निरीक्षण लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, एवीएसएम, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी कमान ने किया।

आर्यन दत्त, जो अब औपचारिक रूप से भारतीय सेना के अधिकारी बन गए हैं, मोहाली निवासी प्रैक्टिसिंग वकील श्रीमती संगीता दत्त और स्वर्गीय कमांडर अमिताभ दत्त के पुत्र हैं। सेना में अधिकारी के रूप में अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए आर्यन अपने पिता के नक्शे-कदमों पर चलते हुए परिवार की दूसरी पीढ़ी के अधिकारी बन गए हैं। उनके पिता भारतीय नौसेना में कमांडर के रूप में सेवा दे चुके थे और वर्ष 2017 में उनका निधन हो गया था।

संस्था के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि आर्यन दत्त 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले एमआरएसएएफपीआई के पहले कैडेट बन गए हैं। यह रेजीमेंट न केवल अपनी बहादुरी और विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका संस्थान के साथ विशेष संबंध भी है, क्योंकि यह इस संस्थान के संस्थापक निदेशक मेजर जनरल बी.एस. ग्रेवाल, वीएसएम (सेवानिवृत्त) की मूल रेजीमेंट रही है।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आर्यन दत्त को उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आर्यन दृढ़ समर्पण के साथ देश की सेवा करते हुए पंजाब को इसी तरह गौरवान्वित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सशस्त्र सेनाओं सहित विभिन्न करियर के अवसरों के लिए तैयार करने हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने बताया कि संस्थान के 10वें कोर्स के कैडेट सुखराज सिंह हीरा और कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (सीटीडब्ल्यू) के कैडेट अमृतपाल सिंह को एसएससी (एनटी)-123 कोर्स के लिए अपने जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुए हैं। वे अपनी प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू करने के लिए 25 मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि आर्यन दत्त ने संस्थान के आदर्श वाक्य की भावना को साकार किया है और 4 हॉर्स रेजीमेंट में उनकी चयन उनकी योग्यता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

मेजर जनरल चौहान ने आगे बताया कि इस संस्थान के 16वें कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया इस समय जारी है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 16 मार्च 2026 से शुरू होंगे, जो इच्छुक युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर प्रदान करेंगे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना
Next Article अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किया गया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026
Don't Miss

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

HNE News DeskJuly 11, 2026

‘भुगतान की पुष्टि वाला एसएमएस उनकी ज़िंदगी का यादगार पल बन गया मुख्य मंत्री माँवां…

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.