Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भगवंत मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित: हरपाल चीमा

April 7, 2026

कपूरथला में नशों से कोई नई मौत नहीं, मीडिया के गुमराह करने वाले प्रचार का पर्दाफाश: बलतेज पन्नू

April 6, 2026

पी.आर.टी.सी. फ्लीट में 250 नई बसों को मिली हरी झंडी

April 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » भगवंत मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित: हरपाल चीमा

भगवंत मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित: हरपाल चीमा

HNE News DeskBy HNE News DeskApril 7, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
हरपाल चीमा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

सांख्यिकी निदेशालय में 68 पद भरे जाएंगे, जिनमें 14 सहायक अनुसंधान अधिकारी, 4 वरिष्ठ सहायक और 50 इन्वेस्टिगेटर शामिल

भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और रिक्त पदों को शीघ्र पारदर्शी तरीके से भरने हेतु एसएसबी को भेजा गया औपचारिक पत्र: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 7 अप्रैल 2026

राज्य में रोजगार सृजन और प्रशासनिक दक्षता को बड़ा बढ़ावा देते हुए पंजाब के वित्त एवं योजना मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज योजना विभाग में 70 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी है।

यहां जारी एक प्रेस बयान में यह खुलासा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एक प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विभागीय कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि दो प्रमुख संस्थाओं—सांख्यिकी निदेशालय तथा आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड—के अधीन विभिन्न ग्रुप-ए, बी और सी श्रेणियों के पदों पर सीधी भर्ती शुरू करने की औपचारिक स्वीकृति दे दी गई है।

स्वीकृत पदों का श्रेणीवार विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि कुल 70 रिक्त पदों में से 68 पद सांख्यिकी निदेशालय में भरे जाएंगे। इनमें 14 सहायक अनुसंधान अधिकारी, 4 वरिष्ठ सहायक और 50 इन्वेस्टिगेटर की सीधी भर्ती शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि शेष 2 पद आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड को आवंटित किए गए हैं, जिनमें एक ग्रुप-ए प्रोग्रामर और एक वरिष्ठ सहायक की भर्ती की जाएगी।

इस निर्णय की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि प्रारंभ में पंजाब कैबिनेट के समक्ष एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें इन दोनों संस्थाओं में विभिन्न श्रेणियों के तहत 140 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव था। उन्होंने कहा कि 29 मार्च 2026 को आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान प्रस्तावित पदों में से 50 प्रतिशत पदों को भरने की मंजूरी दी गई, जिससे वर्तमान भर्ती अभियान के लिए स्वीकृत पदों की कुल संख्या 70 हो गई।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस संशोधित प्रस्ताव की औपचारिक स्वीकृति के बाद अब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (एसएसबी) को औपचारिक पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसएसबी द्वारा भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन महत्वपूर्ण पदों को शीघ्र तथा पारदर्शी तरीके से भरा जा सके।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकपूरथला में नशों से कोई नई मौत नहीं, मीडिया के गुमराह करने वाले प्रचार का पर्दाफाश: बलतेज पन्नू
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

कपूरथला में नशों से कोई नई मौत नहीं, मीडिया के गुमराह करने वाले प्रचार का पर्दाफाश: बलतेज पन्नू

April 6, 2026

पी.आर.टी.सी. फ्लीट में 250 नई बसों को मिली हरी झंडी

April 6, 2026

कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत मान

April 6, 2026
Don't Miss

कपूरथला में नशों से कोई नई मौत नहीं, मीडिया के गुमराह करने वाले प्रचार का पर्दाफाश: बलतेज पन्नू

HNE News DeskApril 6, 2026

8 साल में 4 बेटों की मौत अलग-अलग वजहों से हुई, हाल ही में हुई…

पी.आर.टी.सी. फ्लीट में 250 नई बसों को मिली हरी झंडी

April 6, 2026

कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत मान

April 6, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

April 4, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

भगवंत मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित: हरपाल चीमा

April 7, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.