Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

July 24, 2026

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में न्याय सत्याग्रह

July 24, 2026

सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » पंजाब सरकार द्वारा छात्राओं की शिकायत पर अध्यापक निलंबित

पंजाब सरकार द्वारा छात्राओं की शिकायत पर अध्यापक निलंबित

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
हरजोत सिंह बैंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • छात्रों की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जा सकता : हरजोत सिंह बैंस
  • पंजाब सरकार द्वारा बच्चों को धमकाने या नुकसान पहुँचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने वाले किसी भी अध्यापक को क्षमा नहीं किया जाएगा : हरजोत सिंह बैंस
  • समयबद्ध जाँच के आदेश जारी; दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 24 जुलाई 2026

छात्राओं द्वारा गलत व्यवहार और धमकियाँ देने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज मोगा जिले के गाँव मोठांवाली के सरकारी मिडिल स्कूल में तैनात सामाजिक शिक्षा अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निर्देशों पर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), मोगा द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

छठी और आठवीं कक्षा की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उक्त अध्यापक ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उन्हें धमकी दी कि यदि इस हरकत के बारे में किसी को बताया तो उन्हें फेल कर दिया जाएगा।

इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे की सुरक्षा और भलाई को प्रमुख प्राथमिकता दी जाती है। शिक्षा मंत्री ने कहा, “पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रत्येक छात्र की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बच्चों को धमकाने या नुकसान पहुँचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने वाले किसी भी अध्यापक को क्षमा नहीं किया जाएगा। इस मामले की समयबद्ध जाँच के आदेश दिए गए हैं और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश भर के प्रत्येक सरकारी स्कूल में छात्रों के लिए सुरक्षित और सुखद वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी शिकायत से तुरंत और सख्ती से निपटा जाएगा।

निलंबन अवधि के दौरान आरोपी को सेवा नियमों के अनुसार गुज़ारा भत्ता मिलेगा। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), मोगा को उसका मुख्य कार्यालय निर्धारित किया गया है, जहाँ उसे अगले आदेशों तक प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleनीट पर राजनीति कर रही कांग्रेस, कांग्रेस और आप शासित राज्यों के परीक्षा घोटालों पर साधे हुए है चुप्पी: विजय सांपला
Next Article मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

July 24, 2026

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में न्याय सत्याग्रह

July 24, 2026

सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर

July 24, 2026
Don't Miss

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में न्याय सत्याग्रह

HNE News DeskJuly 24, 2026

जालंधर, 24 जुलाई 2026नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर…

सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर

July 24, 2026

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंक, पंजाब सरकार तुरंत मांगे माफी – हिक्की

July 24, 2026

मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका

July 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

July 24, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.