Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को दूसरी बार पहुंचेंगे जालंधर

July 14, 2026

केजरीवाल की पीएम से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और ई 20 पेट्रोल के रेट घटाए

July 14, 2026

भगवंत मान सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर रोक लगाई

July 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » केजरीवाल की पीएम से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और ई 20 पेट्रोल के रेट घटाए

केजरीवाल की पीएम से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और ई 20 पेट्रोल के रेट घटाए

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 14, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  •  ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों की माइलेज घट रही है और कंपोनेंट्स खराब हो रहे हैं- केजरीवाल
  •  लोग मेरे या ‘‘आप’’ के सोशल मीडिया हैंडल जाकर पीएम के नाम पीटिशन पर साइन व अनुभव साझा करें- केजरीवाल
  •  मैंने लोगों से मिले पीटिशन को देने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है- केजरीवाल
  • ‘‘आप’’ नेता-कार्यकर्ता पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर लोगों का अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करें- केजरीवाल
  •  देश भर के लोग ई-20 के मुद्दे से पूरे सोशल मीडिया को भर दें, तभी ये सरकार सुनेगी- केजरीवाल

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में पीएम से मुख्य रूप से दो मांगें की है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों को पेट्रोल पंपों पर ई-20 और शुद्ध पेट्रोेल का विकल्प देना चाहिए, ताकि वो अपनी मर्जी के अनुसार पेट्रोल ले सकें। साथ ही, ई-20 का दाम कम होना चाहिए। क्योंकि इसके इस्तेमाल से गाड़ियों की माइलेज घट रही है और कंपोनेंट्स खराब हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरे या आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल जाएं। जहां एक लिंक में पीएम के नाम पीटिशन मिलेगी। उस पर साइन करें और ई-20 को लेकर अपना अनुभव साझा करें। मैंने लोगों के अनुभव साझा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है।

मंगलवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई-20 पेट्रोल को लेकर देश भर में लोग बहुत दुखी हैं। इसे लेकर मैंने सोमवार को प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में मैंने पीएम से कहा है कि हम लोग जनतंत्र में रहते हैं, आपको जनता की आवाज सुननी चाहिए। सारे देश की जनता दुखी है और कह रही है कि गाड़ियों की माइलेज गिर रही है, उनके पार्ट्स और कंपोनेंट्स खराब हो रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा मैंने प्रधानमंत्री से दो मांगें की है। पहली मांग है कि हर पेट्रोल पंप पर विकल्प दिया जाए। अगर कोई प्योर पेट्रोल डलवाना चाहे तो प्योर पेट्रोल डलवा ले और कोई ई-20 लेना चाहे तो ई-20 ले ले। यह विकल्प हर पेट्रोल पंप पर मिलना चाहिए। दूसरी मांग है कि ई-20 के दाम पेट्रोल से कम होने चाहिए। जब ई-20 से माइलेज कम मिल रही है, तो उसकी कीमत भी कम होनी चाहिए। इसी चिट्ठी में मैंने प्रधानमंत्री जी से मिलने का समय भी मांगा है, ताकि मैं उन्हें समझा सकूं कि मैं जनता के बीच गया था, मैंने जनता से बात की है और मैं जनता के संपर्क में हूं। जनता क्या महसूस कर रही है और इसके तकनीकी पहलू क्या हैं, यह समझाने के लिए मैंने उनसे मिलने का समय मांगा है। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री जल्द से जल्द मुझे मिलने के लिए बुलाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि इस बीच हमने देशभर में एक पीटिशन शुरू की है। यह नागरिकों की तरफ से प्रधानमंत्री के नाम एक चिट्ठी है। अगर लोग मेरे या आम आदमी पार्टी के किसी भी सोशल मीडिया हैंडल जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स पर जाएंगे, तो उसके बायो में एक लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करने से एक पीटिशन खुलेगी। मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उस पीटिशन पर ऑनलाइन हस्ताक्षर करें।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पीटिशन में लोग अपने अनुभव भी साझा कर सकते हैं कि उनके पास कौन सी गाड़ी है, पहले कितनी माइलेज आती थी और अब कितनी आ रही है, उनकी गाड़ी में क्या खराबी आई है या कौन से कंपोनेंट्स खराब हुए हैं। जो भी अनुभव लोग लिखना चाहें, वे लिख सकते हैं। जितने भी हस्ताक्षर हमारे पास इकट्ठे होंगे, जब प्रधानमंत्री जी मुझे मिलने के लिए बुलाएंगे, तो उन सभी याचिकाओं का प्रिंट आउट लेकर मैं प्रधानमंत्री को सौंपकर आऊंगा। मेरी सभी लोगों से विनती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पीटिशन पर हस्ताक्षर करें ताकि प्रधानमंत्री तक जनता की आवाज पहुंच सके।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि रविवार को मैं सर्विस स्टेशन और पेट्रोल पंप गया था। मैंने वहां लोगों से बात की थी। मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से यह अपील करना चाहूंगा कि सब लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर पेट्रोल पंपों और सर्विस स्टेशनों पर जाएं। वहां जो लोग पेट्रोल भरवाने या गाड़ी ठीक कराने आते हैं, उनसे बात करें, उनके वीडियो बनाएं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करें।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जो लोग भी इस मुद्दे से दुखी हैं, चाहे वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हों या नहीं, वे सब अपने-अपने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें। वीडियो बनाकर पूरे सोशल मीडिया को भर दें, क्योंकि यह सरकार इतनी आसानी से सुनने वाली नहीं है। लेकिन अगर हम ज्यादा से ज्यादा तादाद में सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करेंगे और वीडियो बनाएंगे, तो सरकार को सुनना पड़ेगा। ई-20 वाले मुद्दे पर ज्यादा से ज्यादा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया को भर दें।

प्रधानमंत्री को भेजी गई अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पुराने वाहनों पर ई-20 पेट्रोल थोपने को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। ये वाहन ई-20 के अनुकूल नहीं हैं। व्यापक स्तर पर फैले इस वास्तविक संकट को सुनने के बजाय, मंत्री विरोध करने वालों को देशद्रोही, बेरोजगार सामाजिक कार्यकर्ता और लॉबीस्ट आदि कहकर गालियां दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में आगे कहा है कि सरकार के इस फैसले को सही ठहराने वाला कोई तार्किक, वैज्ञानिक, इंजीनियरिंग या आर्थिक आधार नहीं है। लोगों को शक है कि शायद व्यापक जन कल्याण के बजाय कुछ निहित स्वार्थ हैं जो इस फैसले को तय कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश में 2023 से पहले बने लगभग 30 करोड़ पंजीकृत दोपहिया और चार पहिया वाहन हैं, जो ई20 पेट्रोल के अनुकूल नहीं हैं। इन सभी वाहनों के ओनर मैनुअल भी स्पष्ट रूप से शुद्ध पेट्रोल या कुछ मामलों में ई10 पेट्रोल के अलावा किसी अन्य ईंधन के उपयोग के खिलाफ सलाह देते हैं, लेकिन ई20 के लिए कभी नहीं कहते। ई20 का उपयोग करने के अलावा कोई विकल्प न बचने के कारण, इन वाहन मालिकों को ईंधन के माइलेज में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और साथ ही उनके वाहनों में तेजी से टूट-फूट हो रही है तथा इंजन और फ्यूल सिस्टम के महत्वपूर्ण पुर्जे खराब हो रहे हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से कुछ पेट्रोल पंपों और सर्विस सेंटरों का दौरा किया और इस बड़े पैमाने पर फैले संकट को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। यह परेशानी सोशल मीडिया पर भी हर जगह साफ दिखाई दे रही है।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से दो उपाय लागू करने का आग्रह किया है-
  • उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर प्योर पेट्रोल और ई20 के बीच विकल्प दिया जाना चाहिए, ताकि उन वाहनों के मालिकों को ऐसा ईंधन इस्तेमाल करने के लिए मजबूर न होना पड़े जो उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाता है।
  • ई20 की कम कैलोरीफिक वैल्यू और उससे मिलने वाले कम माइलेज को देखते हुए इसकी कीमत कम की जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को एक समझौते वाले उत्पाद के लिए पूरी कीमत न चुकानी पड़े।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं इस मामले की विस्तार से जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहता हूं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे अपनी सुविधा के अनुसार जल्द से जल्द मुझे मिलने का समय दें।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभगवंत मान सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर रोक लगाई
Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को दूसरी बार पहुंचेंगे जालंधर
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को दूसरी बार पहुंचेंगे जालंधर

July 14, 2026

भगवंत मान सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर रोक लगाई

July 13, 2026

अब आख़िरकार मैं अपनी बेटी के कॉलेज के कपड़े ख़रीद सकूँगी …..

July 13, 2026
Don't Miss

केजरीवाल की पीएम से मांग, सरकार पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें और ई 20 पेट्रोल के रेट घटाए

HNE News DeskJuly 14, 2026

 ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों की माइलेज घट रही है और कंपोनेंट्स खराब हो…

भगवंत मान सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर रोक लगाई

July 13, 2026

अब आख़िरकार मैं अपनी बेटी के कॉलेज के कपड़े ख़रीद सकूँगी …..

July 13, 2026

ई-20 से ई-85 और ई-100 तक: क्या सरकार जनता की चिंता सुनेगी या बढ़ेगा विरोध?

July 13, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को दूसरी बार पहुंचेंगे जालंधर

July 14, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.