Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हमने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सबसे ज्यादा निवेश किया- अरविंद केजरीवाल

March 13, 2026

सीएम द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी

March 13, 2026

मोगा रैली में क्या आप पंजाब के हक की मांग करेंगे भाजपा नेता- हरपाल चीमा

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » सीएम द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी

सीएम द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 13, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
54180b1f 0cf7 424c b62f c1a770263d27 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
22 मार्च को माहिलपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की दौड़: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी

 

चंडीगढ़, 13 मार्च: 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट जारी की। यह मैराथन नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करने तथा पंजाब की युवा पीढ़ी को स्वस्थ और खेलों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर उपस्थित पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान द्वारा चलाए जा रहे “नशों  विरुद्ध युद्ध” अभियान की निरंतरता में पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने, युवाओं के भविष्य को सुनहरा बनाने और राज्य को फिर से हंसता-खेलता एवं रंगला बनाने के उद्देश्य से 22 मार्च 2026 को फुटबॉल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध माहिलपुर (गढ़शंकर), जिला होशियारपुर में यह विशाल मैराथन आयोजित की जा रही है।

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी खटकड़ कलां में शहीदों को नमन करने के बाद किया था और यहां हर वर्ष शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी सम्मान के तहत शहीदी दिवस से एक दिन पहले 22 मार्च को यह मैराथन शहीद-ए-आज़म को समर्पित की जा रही है।

स जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने एक स्वस्थ और मजबूत देश का सपना देखा था, जिसमें हर युवा देश की सेवा के लिए समर्पित हो। उनके इस सपने को साकार करने के लिए नशों का खात्मा करना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। ऐसी मुहिमों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना भी मजबूत होगी।

स रोड़ी ने मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस नेशनल मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति भाग ले सकेंगे। विजेताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विशाल कार्यक्रम में पंजाब के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की भरपूर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही देश-विदेश में नाम कमा चुकी कई प्रमुख हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि यह मैराथन नशा-मुक्त पंजाब के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और युवाओं को खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमोगा रैली में क्या आप पंजाब के हक की मांग करेंगे भाजपा नेता- हरपाल चीमा
Next Article हमने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सबसे ज्यादा निवेश किया- अरविंद केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

हमने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सबसे ज्यादा निवेश किया- अरविंद केजरीवाल

March 13, 2026

मोगा रैली में क्या आप पंजाब के हक की मांग करेंगे भाजपा नेता- हरपाल चीमा

March 13, 2026

अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

March 12, 2026
Don't Miss

सीएम द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी

HNE News DeskMarch 13, 2026

22 मार्च को माहिलपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की दौड़: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह…

मोगा रैली में क्या आप पंजाब के हक की मांग करेंगे भाजपा नेता- हरपाल चीमा

March 13, 2026

LPG संकट और महंगाई के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

March 13, 2026

अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

March 12, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

हमने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सबसे ज्यादा निवेश किया- अरविंद केजरीवाल

March 13, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.