Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंजाब न कभी झुका और न झुकेगा: मुख्यमंत्री भगवंत मान का पीएम मोदी और भाजपा पर बड़ा हमला

May 9, 2026

‘शुक्राना यात्रा’ का समापन: मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- बेअदबी करने वालों को अब नहीं मिलेगी कोई राहत

May 9, 2026

संजीव अरोड़ा पर ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित, भाजपा एजेंसियों के सहारे लड़ रही पंजाब की लड़ाई: आप

May 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » BCCI के कदम से सब हैरान, इस स्पिनर को कर लिया टीम इंडिया में शामिल

BCCI के कदम से सब हैरान, इस स्पिनर को कर लिया टीम इंडिया में शामिल

HNE News DeskBy HNE News DeskFebruary 6, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
varun bcci team india - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

नागपुरः बीसीसीआई कई बार अपने फैसलों से सबको हैरान करता रहता है। अब टीम इंडिया में एक स्पिनर को शामिल करके अचंभित कर दिया। मेजबान भारत और इंग्लैड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मेहमान टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। वरुण चक्रवर्ती को अब इस प्रदर्शन का इनाम मिल गया है। दरअसल, टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी ने वरुण चक्रवर्ती को वनडे सीरीज में शामिल करने का फैसला लिया है, उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें पहले मैच की प्लेइंग 11 में भी मौका मिल सकता है, जो वनडे में उनका डेब्यू मैच होगा। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक इसका ऐलान नहीं किया गया है।

वरुण भारतीय टीम के साथ नागपुर में है और उन्होंने आज वहां अभ्यास किया। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मैच गुरुवार को खेला जाएगा। वरुण के टीम में शामिल होने को लेकर हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रविवार को समाप्त हुई टी-20 सीरीज में भारत की 4-1 की जीत में वरुण ने 9.86 की औसत और 7.66 की इकॉनमी से सबसे अधिक 14 विकेट झटके। वरुण ने अभी तक टीम इंडिया में अभी तक एकदिवसीय मैच नहीं खेला है अगर वरुण को एकादश में चुना जाता है तो यह इस प्रारूप में उनका पर्दापण होगा। उन्होंने केवल 23 ए लिस्टिड मुकाबले खेले हैं और इस सीजन के विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए छह मैचों में 18 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। एकदिवसीय टीम में उनकी मौजूदगी से भारतीय स्पिन-आक्रमण मजबूत होगा। टीम में पहले से ही कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड एकदिवसीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा (पहले दो वनडे), जसप्रीत बुमराह (तीसरा वनडे) और वरुण चक्रवर्ती।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबालीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल घायल, फैंस उदास
Next Article अब वापस नहीं किया जा सकेगा अवार्ड, सरकार रखने जा रही यह शर्त
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: फरीदकोट में गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक यूनिट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज

May 7, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: BJP-TMC कार्यकर्ताओं की मौत, कई जिलों में बवाल

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम: ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा से इनकार, जानिए संविधान क्या कहता है

May 6, 2026
Don't Miss

‘शुक्राना यात्रा’ का समापन: मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- बेअदबी करने वालों को अब नहीं मिलेगी कोई राहत

HNE News DeskMay 9, 2026

जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) एक्ट-2026 के साथ पंजाब में फिर कोई…

संजीव अरोड़ा पर ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित, भाजपा एजेंसियों के सहारे लड़ रही पंजाब की लड़ाई: आप

May 9, 2026

भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा, 2027 में जनता देगी जवाब: अरविंद केजरीवाल

May 9, 2026

भगवंत मान सरकार ने दस्ती मंजूरियों को समाप्त करने और वित्तीय शासन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल ई-सैंक्शन सिस्टम किया लॉन्च

May 8, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.