नई दिल्ली: Rain in Delhi-NCR…दिल्ली-NCR में कुछ दिनों से तापमान बढ़ता दिख रहा था लेकिन गुरुवार की सुबह हुई बारिश ने मानों ठंड को एक बार फिर वापस बुला लिया हो। बारिश से बीते कुछ दिनों की तुलना में दिल्ली-NCR के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार सुबह 7 बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 169 दर्ज किया गया.
वहीं एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 169, गुरुग्राम में 177, गाजियाबाद में 137, ग्रेटर नोएडा में 144 और नोएडा में एक्यूआई 128 दर्ज किया गया। दिल्ली के इलाकों की बात करें तो अलीपुर में 203, आनंद विहार में 222, अशोक विहार में 205, बवाना में 219, जहांगीरपुरी में 210, मुंडका में 215, नरेला में 204, रोहिणी में 204 और वजीरपुर में एक्यूआई 218 दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान 6.12°C और अधिकतम तापमान 14.77°C रहेगा। नमी का स्तर 41% है और हवा की गति 41 किमी/घंटा है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जबकि ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे ठंड बढ़ गई है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
