Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LPG संकट और महंगाई के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

March 13, 2026

अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

March 12, 2026

पंजाब में ‘आप’ सरकार के तहत आई ‘रोजगार क्रांति

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » LPG संकट और महंगाई के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

LPG संकट और महंगाई के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 13, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
image 6b5fdd37 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • कई राज्यों में पुतला दहन और रैलियां
  • पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच गैस सिलेंडर की किल्लत पर केंद्र सरकार को घेरा, दिल्ली से राजस्थान और महाराष्ट्र तक विरोध प्रदर्शन

13 March 2026


देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध के कारण एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली में आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देशानुसार आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदर्शन में आदर्श नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवांक सिंगल, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध जताने के लिए कार्यकर्ता अपने साथ मिट्टी के चूल्हे लेकर पहुंचे और गैस संकट के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

दरअसल अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध का असर भारत में एलपीजी आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। कई जगहों पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर लगभग 2 हजार रुपये का कॉमर्शियल सिलेंडर 4 हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है। पंजाब में लोग गैस सिलेंडर लेकर भागते हुए भी दिखाई दिए, जबकि केरल में गैस की कमी के कारण करीब 40 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

इधर राजस्थान में भी रसोई गैस की किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

जयपुर के चांदपोल इलाके में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर विरोध जताया।

उधर उदयपुर में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति में कमी को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका गया।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मोर्शी में भी गैस दरों में हालिया बढ़ोतरी के खिलाफ नागरिकों में भारी असंतोष देखने को मिला। मोर्शी शहर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कमेटी की ओर से तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

मोर्शी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूषण कोकाटे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस दरों में बढ़ोतरी को जनविरोधी फैसला बताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार को तुरंत गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करनी चाहिए और देशभर में एलपीजी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम जनता और छोटे कारोबारियों को राहत मिल सके।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

संसद में ईरान युद्ध और LPG संकट पर घमासान

March 12, 2026

केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

March 11, 2026

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

March 11, 2026
Don't Miss

अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

HNE News DeskMarch 12, 2026

आप नेताओं को झूठे आरोपों के तहत जेल भेजा गया, लेकिन अदालत ने सभी आरोप…

पंजाब में ‘आप’ सरकार के तहत आई ‘रोजगार क्रांति

March 12, 2026

इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को रोजगार देगी: भगवंत मान

March 12, 2026

मंत्रियों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहना संविधान और जनादेश का अपमान: हरपाल चीमा

March 12, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

LPG संकट और महंगाई के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

March 13, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.