Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मान सरकार द्वारा मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा

March 19, 2026

सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 19, 2026

चंडीगढ़ मर्डर केस में बड़ा खुलासा: मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार, दोनों घायल

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » चंडीगढ़ मर्डर केस में बड़ा खुलासा: मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार, दोनों घायल

चंडीगढ़ मर्डर केस में बड़ा खुलासा: मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार, दोनों घायल

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 19, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 6 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • ओपीएस साइलेंट ट्रिगर: चंडीगढ़ सेक्टर 9 हत्या कांड में शामिल दो शूटर कैथल में संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार; तीन पिस्तौल बरामद
  • – गिरफ्तार किए गए आरोपी बंबीहा गैंग के भगोड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल के मुख्य सहयोगी हैं: डीजीपी गौरव यादव
  • – आरोपियों ने पुलिस टीमों पर गोलीबारी की, जवाबी गोलीबारी के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए: एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान

चंडीगढ़, 19 मार्च: 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने स्पेशल टास्क फोर्स, हरियाणा (करनाल यूनिट) के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आज कैथल में संक्षिप्त गोलीबारी के बाद चंडीगढ़ सेक्टर 9 हत्या कांड में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से तीन आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजन उर्फ पियूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। बरामद किए गए हथियारों में .30 बोर का पीएक्स-5 पिस्तौल, .30 कैलिबर का चीनी पिस्तौल और .32 कैलिबर का पिस्तौल सहित गोलियां-कारतूस शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में पीड़ित चरणप्रीत सिंह उर्फ चीनी को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बंबीहा गैंग के भगोड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल के मुख्य सहयोगी हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि राजन उर्फ पियूष पहलवान जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की हाई-प्रोफाइल हत्या में भी वांछित है।

डीजीपी ने बताया कि एजीटीएफ पंजाब ने पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है और 30 घंटों से भी कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, एजीटीएफ के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि घटना के बाद, एजीटीएफ ने इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए डीआईजी एजीटीएफ गुरमीत सिंह चौहान की निगरानी में तुरंत एक विशेष ऑपरेशन “ओपीएस साइलेंट ट्रिगर” शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान, आरोपियों ने एसपी एजीटीएफ बिक्रमजीत सिंह बराड़ की अगुवाई वाली पुलिस टीमों पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

एडीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से यह भी पता चला है कि आरोपी पियूष अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर हत्या को अंजाम देने के लिए मलेशिया से नेपाल के रास्ते आया था।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article98 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हुआ कैंसर का कैशलेस इलाज
Next Article सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मान सरकार द्वारा मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा

March 19, 2026

सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 19, 2026

98 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हुआ कैंसर का कैशलेस इलाज

March 19, 2026
Don't Miss

सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

HNE News DeskMarch 19, 2026

नाबालिग सहित छह आरोपी अमृतसर में गिरफ्तार; सात आधुनिक पिस्तौल बरामद – पुर्तगाल से सक्रिय…

चंडीगढ़ मर्डर केस में बड़ा खुलासा: मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार, दोनों घायल

March 19, 2026

98 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हुआ कैंसर का कैशलेस इलाज

March 19, 2026

मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचा

March 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.