Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

March 11, 2026

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

March 11, 2026

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

March 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Health » हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की बातें करते हैं, वे लड़ाई-झगड़े की बातें करते हैंः मान

हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की बातें करते हैं, वे लड़ाई-झगड़े की बातें करते हैंः मान

HNE News DeskBy HNE News DeskFebruary 6, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
maan in delhi - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लगातार तीसरे दिन प्रचार किया। मान ने यहां तीन विधानसभा क्षेत्रों नरेला, तिमारपुर और बुराड़ी में रोड शो किया और लोगों से आप उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

मान के रोड शो में सभी जगहों पर लोगों की भारी उपस्थिति थी। हजारों की संख्या में आम लोग और पार्टी कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए। लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर और फूल बरसाकर मुख्यमंत्री मान का स्वागत किया। मान ने भी लोगों को धन्यवाद किया और दिल्ली में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

नरेला में लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। 8 फरवरी को सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को प्यार करते हैं। केजरीवाल यहां के लोगों के दिल में है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास दिल्ली के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है इसलिए वे लोग सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बातें करते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, पानी, सड़क और बुनियादी ढांचे की चर्चा करते हैं।

मान ने कहा कि हम महिलाओं को सशक्त बनाना चाहते हैं इसलिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के लिए डीटीसी बस में सफर मुफ्त कर दिया। अब सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रूपए देंगे, ताकि उनकी निर्भरता कम हो सके और हमारी माताएं बहनें आत्मनिर्भर बन सकें।

तिमारपुर में मान ने कहा कि प्रचार के दौरान मुझे लोगों को कुछ ज्यादा बताने की जरूरत ही नहीं पड़ती। पूरी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का काम बोल रहा है। विपक्षी पार्टियां सिर्फ बयानबाजी करती है। उन्हें पता है कि दिल्ली में उनका कुछ नहीं बनने वाला है। इसलिए वे हताशा में हैं।

बुराड़ी के लोगों से मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही आपका और आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित रख सकती है। इसलिए 5 फरवरी को सिर्फ झाड़ू का बटन दबाएं और आप उम्मीदवार संजीव झा को भारी अंतर से जिताएं। उन्होंने कहा कि संजीव झा बेहद लोकप्रिय नेता हैं। हमेशा जनता के बीच रहते हैं और उनके सुख-दुख में साथ देते हैं। आगे भी आपकी इसी तरह सेवा करते रहेंगे।

मान ने कहा कि 5 फरवरी को झाड़ू को वोट देने की जिम्मेदारी आपकी है, उसके बाद आपकी सारी जिम्मेदारी हमारी होगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो वादे करते हैं उसे पूरा करते हैं। दिल्ली और पंजाब में हमने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। इसलिए चुनाव वाले दिन दूसरी पार्टियों के बारे में सोचना भी नहीं है सिर्फ आम आदमी पार्टी को वोट देना है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजम्मू के पास फैली रहस्यमयी बीमारी, 16 लोगों की मौत से मचा हडक़ंप
Next Article जलगांव हादसे के चश्मदीद से सुनाई कहानी, ट्रैक पर पड़े थे यात्रियों के शरीर के टुक़डे़
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

March 11, 2026

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

March 11, 2026

लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश होगा

March 11, 2026
Don't Miss

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

HNE News DeskMarch 11, 2026

पंजाबी सिंगर राणा सहोता की कार का पीछा कर बदमाशों ने की फायरिंग, 140 किमी/घंटा…

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

March 11, 2026

लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश होगा

March 11, 2026

आयु-आधारित सोशल मीडिया उपयोग नियम बनाने की वकालत

March 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.