Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LPG को लेकर राहत भरी खबर, 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

March 16, 2026

कांग्रेस, अकाली और भाजपा को कुर्सी की चिंता, हमें पंजाब की फिक्र- भगवंत मान

March 16, 2026

16 मार्च 2012: जब सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » LPG को लेकर राहत भरी खबर, 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

LPG को लेकर राहत भरी खबर, 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 16, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
image aa8c94b6 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
ईरान की अनुमति के बाद भारतीय जहाजों की आवाजाही शुरू, ‘नंदा देवी’ टैंकर भी जल्द पहुंचेगा

 

नई दिल्ली 16 मार्च 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी गैस लेकर आने वाला भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित तरीके से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज के सुरक्षित पहुंचने को ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में क्षेत्र में तनाव के कारण समुद्री मार्ग पर जोखिम बढ़ गया था।

दरअसल, ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। हालांकि कुछ दिन पहले ईरान ने भारत के दो एलपीजी टैंकरों—शिवालिक और नंदा देवी—को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने की अनुमति दे दी थी।

इसी के बाद भारतीय जहाजों की आवाजाही आंशिक रूप से शुरू हो गई और अब ‘शिवालिक’ 45 से 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी गैस लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है।

समंदर के कारोबारी रूट की निगरानी करने वाली संस्थाओं के अनुसार, भारत से जुड़े जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपने गंतव्य की ओर तय रफ्तार से बढ़ रहे हैं। सैटेलाइट इमेजरी एनालिस्ट डेमियन साइमन के मुताबिक, भारतीय नौसेना ओमान की खाड़ी से गुजरते समय भारतीय झंडे वाले एलपीजी टैंकरों शिवालिक और नंदा देवी को लगातार एस्कॉर्ट कर रही थी।

सूत्रों के अनुसार, दूसरा एलपीजी टैंकर ‘नंदा देवी’ भी गैस की बड़ी खेप लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है और 17 मार्च तक कांडला पोर्ट पहुंच सकता है। इन दोनों जहाजों के आने से देश में एलपीजी आपूर्ति को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

खाड़ी क्षेत्र में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक समुद्री व्यापार मार्ग दबाव में आ गए थे। होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अस्थिरता बढ़ने से भारत सहित कई देशों की तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसके चलते हाल ही में भारत के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडरों की कमी भी देखने को मिली थी।

एलपीजी टैंकर ‘शिवालिक’ के मुंद्रा पोर्ट पहुंचने के बाद जल्द ही गैस उतारकर इसे देश के घरेलू आपूर्ति नेटवर्क में भेजा जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य होने में मदद मिलेगी और बाजार में बनी कमी भी धीरे-धीरे दूर हो सकती है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकांग्रेस, अकाली और भाजपा को कुर्सी की चिंता, हमें पंजाब की फिक्र- भगवंत मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

16 मार्च 2012: जब सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास

March 16, 2026

LPG किल्लत पर राज्यसभा में हंगामा, खड़गे ने सरकार को घेरा,

March 16, 2026

हरियाणा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति तेज, 31 विधायक कसौली शिफ्ट

March 15, 2026
Don't Miss

कांग्रेस, अकाली और भाजपा को कुर्सी की चिंता, हमें पंजाब की फिक्र- भगवंत मान

HNE News DeskMarch 16, 2026

‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी…

16 मार्च 2012: जब सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास

March 16, 2026

पी.आर.टी.सी. के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 659 नई बसें

March 16, 2026

LPG किल्लत पर राज्यसभा में हंगामा, खड़गे ने सरकार को घेरा,

March 16, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.