Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नीतीश कुमार की नई पारी की तैयारी

March 5, 2026

एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

March 5, 2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

March 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रहेः भगवंत मान

दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रहेः भगवंत मान

HNE News DeskBy HNE News DeskFebruary 6, 2025
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Follow Us
Google News Flipboard Threads
delhi election 2 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

चंडीगढ़ – दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की रेड पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ‘आप’ नेताओं ने घटना की सख्त आलोचना की और इसे बदले की भावना से प्रेरित कारवाई बताया।

इस घटना पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया और लिखा, “आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है। यह बहुत निंदनीय है।

‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है इसलिए चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा लगातार पैसे बांट रहा है लेकिन चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया बहुत भेदभाव वाला है। वह खुले तौर पर भाजपा का समर्थन कर रही है। उसे भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं दिखता जबकि उनके नेताओं के खिलाफ लगातार पैसे बांटने की खबरें आ रही है। उन्होंने कहा कि कि चुनाव में जानबूझकर पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

अरोड़ा ने भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत का भी उदाहरण दिया और कहा कि किस तरह वह अपने चुनाव कार्यालय में लोगों को पैसे बांट रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भी आप नेताओं के घर पर रेड करवाए गए थे, लेकिन जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला। इस बार भी कुछ नहीं मिलने वाला है।

अमन अरोड़ा ने अपने एक्स अकांउट पर लिखा कि आम आदमी पार्टी की जीत और अपनी हार को भाजपा स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर छापा भाजपा द्वारा पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ बदले की अगली कड़ी है जिसे न तो पंजाब के लोग और न ही दिल्ली के लोग बर्दाश्त करेंगे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चुनाव आयोग की मुख्यमंत्री के आवास पर छापेमारी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और इस तरह के कार्यों से गंदी राजनीति की बू आती है। चुनाव आयोग को ऐसी छापेमारी करने से पहले भाजपा नेताओं जो खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, उसका संज्ञान लेना चाहिए।

‘आप’ विधायक जीवन ज्योत कौर ने भी इस घटना की निंदा की और सवाल किया कि चुनाव आयोग परवेश वर्मा के यहां कब रेड करेगी? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर नाच रही है। यह बहुत निंदनीय है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleट्रंप ने भारत को दिखाई आंखें…जानिए पूरा मामला
Next Article कंपनी पर ईडी की रेड, मालिक की पत्नी ने खा ली चूहे मारने की दावा, सुसाईड नोट में इस बड़े नेता का नाम
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नीतीश कुमार की नई पारी की तैयारी

March 5, 2026

एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

March 5, 2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

March 5, 2026
Don't Miss

एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

HNE News DeskMarch 5, 2026

एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत, प्रदूषण से मिली राहत…

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

March 5, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ईरान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें

March 4, 2026

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची

March 4, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.