नालंदाः Crime News … अगर आप इंसान है तो आपने इस खबर को पढ़कर हैवानियत की इंतहा को जानकर भावुक हो जाएंगे। ये घटना बिहार के नालंदा की है। यहां एक महिला का शव मिला जिसके पैरों में 10 कीलें ठोंकी गईं थीं। हैरानी की बात ये है कि घटना के 32-33 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं पता लगा पाई है। नालंदा के साथ-साथ सभी नजदीकी जिलों शेखपुरा, नवादा, पटना, जहानाबाद में भी महिला की तस्वीरें भेजी गईं, मगर पहचान नहीं हो सकी।
Crime News … चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला की पिटाई के बाद इलाज कराया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चलेगा। महिला के शरीर पर नाइट गाउन था। महिला का शव मिलने के बाद इलाके के लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इन सभी बातों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
