चंडीगढ़ : Bulldozer fired on property built by drug smugglers… उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराधियों के घरों एवं अन्य प्रापर्टीज पर बुल्डोजर चलाने में प्रसिद्ध है। इसी तर्ज पर अब पंजाब में भी बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। पंजाब पुलिस की एक टीम ने लुधियाना के पास तलवंडी में कुख्यात नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला दिया। पंजाब पुलिस ने ये एक्शन तलवंडी एरिया के ड्रग माफिया सोनू के घर को ध्वस्त करके किया। सोनू 3 साल से ड्रग तस्करी में शामिल था और उसके खिलाफ लगभग 6 मामले दर्ज हैं। उक्त एफआईआर को देखते हुए पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई। पुलिस का मानना है कि उक्त संपत्ति नशा बेच कर बनाई गई है।
Bulldozer fired on property built by drug smugglers… गांव तलवंडी में सोमवार को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह दुगरी के भाई हिम्मत सिंह नगर इलाके में पहुंची। हूटर मारती पुलिस अधिकारियों और कई थानों की पुलिस फोर्स हिम्मत सिंह नगर में पहुंची तो एक बार लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद पुलिस ने राहुल के घर के आगे के हिस्से को जो नशा बेच कर बनाया गया था उस पर बुलडोजर चलाया।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
