Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब की कानून-व्यवस्था की खोली पोल: अशोक सरीन हिक्की

October 14, 2026

15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान, आरोपियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

October 13, 2026

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, घटना सोशल मीडिया लाइव में कैद

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » पंजाब की सियासत में धमाका, अमन अरोड़ा बोले- बाजवा भाजपा में जाने वाले हैं

पंजाब की सियासत में धमाका, अमन अरोड़ा बोले- बाजवा भाजपा में जाने वाले हैं

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 7, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
blast in punjab politics - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाना लगभग तय है। बाजवा के हालिया राजनीतिक व्यवहार और बेंगलुरु में कथित गुप्त बैठकों का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने उन पर पार्टी से ज्यादा अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

अमन अरोड़ा ने कहा, “प्रताप बाजवा ने पहले ही बीजेपी के साथ अपनी एडवांस बुकिंग पक्की कर ली है। मैं राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि वह बाजवा से सवाल करें कि वह हाल ही में बेंगलुरु में क्या कर रहे थे और वहां उन्होंने बीजेपी के किन वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी? उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे उनकी स्क्रिप्ट भाजपा कार्यालय में तैयार की गई है, बिल्कुल उनके भाई की तरह जो पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।”

आप सरकार के खिलाफ बाजवा के निराधार आरोपों पर प्रकाश डालते हुए अरोड़ा ने कहा, “वह अफवाह फैला रहे हैं। उनके बयान में कोई दम नहीं है। कांग्रेस नेता को अपने विधायकों के बारे में भी पता नहीं है। उन्होंने संदीप जाखड़ को खो दिया है और फिर भी वह हमारी सरकार को अस्थिर करने की बात करते हैं। उनके दावे हास्यास्पद हैं।”

उन्होंने कहा, “पंजाब में आप सरकार के पास 94 विधायक हैं। अगर बाजवा के 32 विधायकों की काल्पनिक संख्या को घटा भी दिया जाए, तो भी हमारे पास 62 विधायक होंगे, जो बहुमत से ज्यादा है। वहीं बाजवा की कांग्रेस के पास सिर्फ 15 विधायक हैं। यदि आप उनकी संख्या में 32 और जोड़ दें, तो भी वे सरकार नहीं बना पाएंगे। यह दर्शाता है कि वह किस हद तक हताशा और भ्रम में काम कर रहे हैं।”

अरोड़ा ने बाजवा को अपनी पार्टी के प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अव्यवस्थित है। वहां का हर विधायक मुख्यमंत्री या पार्टी अध्यक्ष बनना चाहता है। बाजवा को हमारी सरकार के बारे में आधारहीन अफवाहें फैलाने के बजाय अपने डूबते जहाज को बचाने में अपनी ऊर्जा खर्च करनी चाहिए।

अरोड़ा ने पंजाब में आप सरकार के सकारात्मक कार्यों पर भी जोर दिया और कहा, “हमारी सरकार पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में आम आदमी पार्टी और भी मजबूत जनादेश के साथ सत्ता में आएगी। पंजाब के लोग हमारे सुशासन को पहचानते हैं।”

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपोप फ्रांसिस की हालत नाजुक, किडनी में गड़बड़ी
Next Article बाबा सिद्दीकी की हत्या में पाकिस्तानी डॉन का भी हाथ, बोला-लारेंस बिश्नोई मेरा भाई
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान, आरोपियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

October 13, 2026

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, घटना सोशल मीडिया लाइव में कैद

October 13, 2026

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026
Don't Miss

15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान, आरोपियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

HNE News DeskOctober 13, 2026

मानसा में संघर्ष के दौरान गठित एक्शन कमेटी ने किया पंजाब बंद का आह्वान, PGI…

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, घटना सोशल मीडिया लाइव में कैद

October 13, 2026

राकेश राठौर को मिला ‘शान-ए-पंजाब’ अवार्ड, उद्यमिता के क्षेत्र में योगदान को मिला सम्मान

October 10, 2026

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.