Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

March 11, 2026

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

March 11, 2026

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

March 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Health » हम ‘लड़ाई’ की नहीं, ‘पढ़ाई’ की बात करते हैंः मान

हम ‘लड़ाई’ की नहीं, ‘पढ़ाई’ की बात करते हैंः मान

HNE News DeskBy HNE News DeskFebruary 6, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
cm mann in delhi - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मॉडल टाउन, बादली और रोहिणी में रोड शो कर आप उम्मीदवारों के लिए किया प्रचार

पहले वे केजरीवाल की जन-कल्याणकारी योजनाओं को ‘मुफ़्त की रेवड़ी’ कहते थे, अब वे खुद उसका नकल कर रहे हैं, लेकिन लोग जानते हैं कि केवल केजरीवाल ही अपनी गारंटी पूरी करते हैं: मान

नई दिल्ली- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों अखिलेश पति त्रिपाठी (मॉडल टाउन), अजेश यादव (बादली) और प्रदीप मित्तल (रोहिणी) के समर्थन में तीनों विधानसभाओं में रोड शो किया। मान ने लोगों को आम आदमी पार्टी के ईमानदार शासन और जन- कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और इसकी तुलना विपक्षी दलों के विभाजनकारी और खोखले वादों से की।

मॉडल टाउन में मान ने आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी को मिले भारी समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा, “आपका प्यार और उत्साह स्पष्ट करता है कि अखिलेश त्रिपाठी आपके विधायक हैं।” उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में स्कूलों और अस्पतालों को बदलने में आप सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और कहा कि केजरीवाल का काम बोलता है, विपक्षी पार्टियां सिर्फ बयानबाजी करती है।

मान ने कहा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के बारे में बात करते हैं। वह भाजपा की तरह 15 लाख वाले खोखले वादे नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि 5 फरवरी को झाड़ू के निशान वाला बटन दबाएं और अपना भविष्य अरविंद केजरीवाल को सौंप दें। सिर्फ केजरीवाल ही एक ऐसे नेता हैं जो अपने सभी वादे पूरे करते हैं।

उन्होंने रचनात्मक संवाद के बजाय संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए विपक्ष की आलोचना की और कहा, “वे लड़ाई के बारे में बात करते हैं, जबकि हम पढ़ाई की बात करते हैं। हम शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम आम परिवारों से आए हैं इसलिए आम आदमी के कल्याण की बातें करते हैं।

बादली में भी सीएम मान ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को उनके भरोसे के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जब हम अस्पतालों, बिजली, पानी, सड़क और बुनियादी ढांचे की चर्चा करते हैं, तो विपक्षी पार्टियां लड़ाई झगडे की बातें करने लगती है।

आप सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मान ने कहा, “दिल्ली और पंजाब में, अधिकांश घरों के बिजली बिल शून्य आते हैं क्योंकि हमारे इरादे ईमानदार हैं। लोगों को आश्चर्य होता था कि मुफ्त बिजली कैसे संभव हो सकता है, लेकिन जब मंशा साफ हो तो सब कुछ संभव हो जाता है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी नीतियों की आलोचना की और चुटकी लेते हुए कहा, “पहले नरेंद्र मोदी केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं को ‘मुफ्त की रेवड़ी’ कहते थे, अब वे खुद उन योजनाओं का नकल कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कि उन्होंने जो लोगों के खातों में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था उसका क्या हुआ?

लोगों को आम आदमी पार्टी का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मान ने अजेश यादव की प्रशंसा की और कहा, “अजेश यादव आपके विधायक थे, आपके विधायक हैं और आपके विधायक रहेंगे। अगर बादली के लोगों ने आप उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट दिए तो मैं अपनी पार्टी के सुप्रीमो को बताऊंगा कि बादली ने अपना वादा निभाया।”

रोहिणी की जनता को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ है। हम आपके बच्चों और उनकी शिक्षा के लिए लड़ रहे हैं। यहां से आप उम्मीदवार मित्तल ने सीएम मान को प्रचार करने के लिए धन्यवाद दिया और लोगों से समर्थन करने का आग्रह किया।

प्रचार के दौरान पूरे दिन मान ने संघर्ष (लड़ाई) के बजाय शिक्षा (पढ़ाई) पर ध्यान केंद्रित करने के आम आदमी पार्टी के विचार को दोहराया। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार साबित करता है कि उनके पास झगड़ा लड़ाई के अलावा कोई दृष्टिकोण नहीं है। दूसरी ओर, हम स्कूल बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सभी के लिए विकास सुनिश्चित करने के लिए लोगों को साथ लाने में विश्वास करते हैं।

आम आदमी पार्टी की डॉक्यूमेंट्री पर हाल ही में प्रतिबंध के बारे में मीडिया के सवालों को संबोधित करते हुए मान ने कहा, “डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने से हमारा संकल्प कमजोर नहीं हो सकता। सच्चाई हमेशा कायम रहती है और उसे दबाया नहीं जा सकता। आम आदमी पार्टी ईमानदारी और लोगों के प्रति समर्पण की राजनीति जारी रखेगी।” अपने एक्स अकांउट पर मान ने उस डॉक्युमेंट्री का लिंक भी साझा किया।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभारत में एक शादी खींचने वाली है सबका ध्यान, इस बिजनेसमैन का लाड़ला बनेगा दूल्हा
Next Article आज किसान नहीं करेंगे दिल्ली कूच, 14 को सरकार से बैठक
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

March 11, 2026

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

March 11, 2026

लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश होगा

March 11, 2026
Don't Miss

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

HNE News DeskMarch 11, 2026

पंजाबी सिंगर राणा सहोता की कार का पीछा कर बदमाशों ने की फायरिंग, 140 किमी/घंटा…

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

March 11, 2026

लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश होगा

March 11, 2026

आयु-आधारित सोशल मीडिया उपयोग नियम बनाने की वकालत

March 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.