Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

युवा भारत को श्री गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला देश बनाने के लिए आगे आएं — मनीष सिसोदिया

April 1, 2026

पंजाब में पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण होगा : भगवंत मान

April 1, 2026

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 25, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थ

  •  जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हेरोइन की खेप की डिलीवरी में सक्रिय रूप से शामिल थे: डीजीपी गौरव यादव
  • — आगे की जांच जारी; और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी की संभावना

चंडीगढ़/अमृतसर, 25 मार्च: 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो सदस्यों को 7 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी कलसियां खुर्द, तरनतारन और रविंदर शर्मा निवासी गुरबख्श नगर, नया कोट, अमृतसर के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी मारुति सुजुकी ब्रेजा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पी बी 39एल 7651) और एक मोटरसाइकिल हीरो पैशन (रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 02बी यू 2253), जिसका उपयोग खेप की डिलीवरी के लिए किया जाता था, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हेरोइन की खेप की ढुलाई में सक्रिय रूप से शामिल थे और संभवतः इस क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े नशीले पदार्थों के नेटवर्क का हिस्सा हैं।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को विशेष सूचना मिली थी कि संदिग्ध इंद्रजीत सिंह और रविंदर शर्मा हेरोइन की एक बड़ी खेप की डिलीवरी के संबंध में अमृतसर में झब्बाल रोड, अड्डा बोहड़ू के पास दरिया के किनारे वाले रास्ते पर आने वाले हैं।

डीजीपी ने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके के आसपास नाकाबंदी की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इंद्रजीत सिंह की कार की ड्राइवर सीट के नीचे से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जबकि रविंदर शर्मा के पास से 3 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 19 दिनांक 25-03-2026 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत दर्ज की गई है।

नशा तस्करी के मामले में पकड़े गए अन्य मामलों में कई आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article10 दिनों में 16,000 जनसभाएँ—‘आप’ भगवंत मान सरकार का 4 साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के हर गाँव, गली और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा: अमन अरोड़ा
Next Article शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील: तरुनप्रीत सिंह सौंद का युवाओं को संदेश 1
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

March 23, 2026

अपने ही मंत्री पर मान सरकार का बड़ा एक्शन

March 21, 2026

प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 तक महंगा, कई शहरों में ₹110 के पार

March 20, 2026
Don't Miss

पंजाब में पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण होगा : भगवंत मान

HNE News DeskApril 1, 2026

-सभी समुदायों के जीवन स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा; पूरी जानकारी गोपनीय रखने वाला यह…

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 11 जूनियर ऑडिटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

April 1, 2026

नंगल झील पर उत्तरी भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 31, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

युवा भारत को श्री गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला देश बनाने के लिए आगे आएं — मनीष सिसोदिया

April 1, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.