Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

August 25, 2026

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 25, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
c20a429a 6744 4f47 81d7 a922029b527c - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • ➖ कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम, पंजाब के लोगों का सहारा बनेगी भाजपा: बी.एल. संतोष
  • ➖ पांच महीनों में मजबूत टीम तैयार करें, हर बूथ पर सक्रिय समितियां बनाएं: बी.एल. संतोष

जालंधर, 25 अगस्त 2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने पंजाब के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज जालंधर जोन के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी को मजबूत करने के संबंध में विचार-विमर्श किया।ad7bc142 1dd1 409c 988c 465a36e0bc99 - Hindi News Express

इस अवसर पर बी.एल. संतोष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हर क्षेत्र में पंजाब को बर्बाद करने का प्रयास किया है। सरकार ने विकास तो क्या करना था, बल्कि प्रदेश में नशे और कानून-व्यवस्था की स्थिति को और खराब कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में कांग्रेस पार्टी भी विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को पंजाब के लोगों का सहारा बनना है और उनकी आवाज़ उठानी है।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए पार्टी सर्वोपरि है। इसी के चलते उन्होंने पूरी लीडरशिप के साथ-साथ जिला एवं सर्कल अध्यक्षों को पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में नए शामिल होने वाले लोगों के साथ-साथ पहले से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करना है।

संतोष ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय समितियां गठित करनी हैं और पार्टी के संदेश, विचारधारा एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजबूत नेतृत्व, भाजपा की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मजबूत ताकत है, जिसके बल पर हमें हर मुकाम हासिल करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए हमारे पास केवल पांच महीने का समय है और इस दौरान पार्टी की एक मजबूत टीम तैयार करनी है।

उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करने और गुरु जी की शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बी.एल. संतोष का स्वागत करते हुए कहा कि श्री संतोष जी का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है, जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बदलाव के नाम पर पंजाब को ठग लिया है और पिछले साढ़े चार वर्षों से प्रदेश को जमकर लूटा जा रहा है। यहां इंकलाब लाने की बात तो दूर, पंजाब को नशे की दलदल में धकेल दिया गया है। पंजाब के सिर पर कर्ज का पहाड़ लाद दिया गया है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल है और पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

fdfd032c 45d5 4ac4 b702 dbe76ded8d37 - Hindi News Express

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleशीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

पांच दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

August 24, 2026

नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक

August 24, 2026
Don't Miss

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

HNE News DeskAugust 24, 2026

नई दिल्ली/जालंधर, 24 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शीतल…

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026

पांच दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

August 25, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.