Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
नई दिल्ली: Birth Rate… कई राज्यों में घटती प्रजनन दर चिंता का विषय है। इसी चिंता को कम करने के लिए कई प्रकार के उपाय और ऐलान किए जा रहे हैं। हालांकि भारत की आबादी इस समय रिकार्ड तोड़ रही है लेकिन कई राज्यों में बच्चे अधिक पैदा करने के लिए नेताओं के अजीबोगरीब बयान सामने आ रहे हैं। जैसे कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कोई व्यक्ति सरपंच, नगर पार्षद या महापौर तभी बन सकता है, जब उसके दो से अधिक बच्चे हों। सीएम ने आगे कहा कि, वे लोगों को अधिक बच्चे पैदा…
नई दिल्लीः Delhi Election … विधानसभा चुनाव केवल राजधानी की सियासत का फैसला नहीं करेगा, बल्कि इसका असर देश के विपक्षी गठबंधन, इंडिया, की राजनीति पर भी पड़ेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने इंडिया गठबंधन के तहत बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी, और यह संकेत दिया था कि विपक्षी दलों की एकजुटता आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। लेकिन अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के भीतर घमासान बढ़ता जा रहा है, और इस चुनाव के परिणाम केवल दिल्ली की सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन के भविष्य और नेतृत्व के लिए भी…
लंदनः हमारे पालतू जानवर हमारे साथ बहुत कम समय के लिए रहते हैं और कोई भी अपने प्यारे पालतू जानवर को अलविदा नहीं कहना चाहता। पर अब UK ने एक ऐसा फार्मूला ढूंढ लिया है जिससे अब आपको अपने प्यारे Pet की क्लोनिंग कर सकते है। जी हां, UK की लैब में अब कुत्ते, बिल्ली और यहां तक की घोड़े का भी क्लोन बनाया जा सकता है। मरे हुए जानवर के DNA को फ्रीज़ करके और जानवर की स्किन के टिशू का इस्तेमाल करके बिलकुल हूबहू pet बनाया जा सकता है। लेकिन क्लोनिंग इस बात की कोई गारंटी नहीं देता…
नई दिल्लीः PM MODI achievements… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई परिवर्तनकारी पहलों के साथ वर्ष 2025 की शुरुआत की है। मोदी ने सिर्फ 15 दिनों में विजन को हकीकत में बदला है। साल की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान किसानों के कल्याण पर जोर देने के साथ 2025 की शुरुआत हुई। सरकार ने किसानों के लिए किफायती उर्वरक मूल्य सुनिश्चित करते हुए डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार को मंज़ूरी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उसी दिन गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ और शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी जैसे सांस्कृतिक आइकन से मुलाकात की, जो कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता…
नई दिल्लीः Delhi Election … एक तरफ मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले ने सबको स्तब्ध कर दिया है वहीं इस पर सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत पूरे देश में लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जब सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं हैं तो एक आम आदमी की सुरक्षा की बात ही क्या की जाए? केजरीवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि बुधवार रात कुछ अज्ञात…
नई दिल्लीः Sixth Pay Commision…जिस आयोग की लंबे समय से मांग की जा रही थी उस मांग को आखिरकार मोदी सरकार ने आज पूरा कर दिया। केंद्रीय कैबिनेट ने अहम फैसले के तहत आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की। सरकार ने कहा है कि इसे साल 2026 से लागू किया जाएगा। आठवें पे कमीशन के अध्यक्ष और दो सदस्यों के नाम का भी जल्द ऐलान कर दिया जाएगा। इससे पहले 7 वां पे कमीशन साल 2016 में गठित हुआ था। 8 वें वेतन आयोग जारी होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने कहा…
गाजाः 15 महीने से भीषण जंग से जूझ रहे गाजा में शांति लाैटने लगी है। दुनिया के कई देश इस शांति का स्वागत कर रहे हैं और आम जनता भी राहत की सांस ले रही है। इन 15 माह में कई लोगों ने अपनों को खोया है। अब सवाल ये उठता है इजराइल और हमास के बीच सीजफायर की स्थिति लाने के पीछे किस देश या किस शख्स का हाथ है, तो हम आपको बता दें कि इस युद्ध विराम समझौता सफल कराने में खुद कतर के प्रधानमंत्री ने प्रमुख भूमिका निभाई है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल…
मुंबईः बालीवुड आज सैफ अली खान पर हुए हमले से स्तब्ध है। बेशक अभी सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन इस हमले ने सेलेब्रेटीज की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है तीन सुरक्षा गार्ड हिरासत में लिए गए हैं वहीं जानकारी सामने आई है कि हमले के वक्त करीना कपूर घर में नहीं थीं। दरअसल करीना कपूर खान ने 8 घंटे पहले एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें टेबल पर कुछ ड्रिंक रखी हुई दिख रही है, जिसे करिश्मा कपूर ने शेयर किया था, जिसके बाद करीना ने भी उसी फोटो को…
अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़ी एक इमारत का आज गृह मंत्री अमित शाह लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी ने वडनगर के जिस प्राथमिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण की थी, उस स्कूल को प्रेरणा संकुल के रूप में विकसित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को संग्रहालय, प्रेरणा संकुल व एक स्पोर्ट काम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे। मेहसाणा जिले का वडनगर एक प्राचीन शहर है। इसे देश में बनाए जा रहे बौद्ध सर्किट से भी जोड़ा गया है। वडनगर प्रमुख व्यापारिक मार्ग पर स्थित होने के कारण हिंदू, बौद्ध, जैन और इस्लाम धर्मों के संगम का…
नई दिल्लीः कांग्रेस को नया मुख्यालय मिल गया है जिसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है। इंदिरा भवन की पांच मंजिलें हैं और आजादी से लेकर अब तक के 140 साल गौरवपूर्ण इतिहास समेटे है, जो किसी संग्रहालय से कम नहीं। इसमें कांग्रेस के पहले अध्यक्ष से लेकर वर्तमान अध्यक्ष की तस्वीरें हैं। कांग्रेस का नया हेडक्वॉर्टर एक ‘ग्रीन बिल्डिंग’ बताया जा रहा है, जो कि पर्यावरण के अनुकूल है। सूत्रों के अनुसार, इस बिल्डिंग को डिजाइन करने में प्रियंका गांधी ने बड़ी भूमिका निभाई है। बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी…
