पटियालाः किसानों ने 21 जनवरी को प्रस्तावित दिल्ली कूच टाल दिया है। शंभू बाॅर्डर से किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने इसका एलान किया। केंद्र ने किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए 14 फरवरी को बैठक रखी है। किसानों ने पहले एलान किया था कि 101 किसानों का जत्था 21 जनवरी को पैदल दिल्ली कूच करेगा।
पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार को 14 फरवरी से पहले किसानों के साथ बैठक करनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि यह बैठक चंडीगढ़ की बजाय दिल्ली में होनी चाहिए। इससे पहले सुबह पंधेर ने कहा था कि किसान दिल्ली कूच करेंगे। केंद्र सरकार किसानों में फूट डालने की कोशिश कर रही है।
केंद्र ने किसानों को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत का न्योता दिया था। हालांकि, केंद्र से बातचीत का न्योता मिलने के बाद मोर्चा ने कहा कि सभी किसान घेराव करने की बजाय ई-मेल के जरिए सांसदों को मांगों का ज्ञापन भेजें। 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
