Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना की सक्रियता सराहनीय: शीतल अंगुराल

October 4, 2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu पर फायरिंग, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

October 3, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना की सक्रियता सराहनीय: शीतल अंगुराल

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना की सक्रियता सराहनीय: शीतल अंगुराल

HNE News DeskBy HNE News DeskOctober 4, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
26e67a1c d1c8 4c40 9c29 6b3ec0c2cd54 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

संगरूर युवक की मौत के मामले में 15 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगना सराहनीय कदम: शीतल अंगुराल

जालंधर, 4 अक्तूबर 2026: भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना की सक्रियता और संवैधानिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े लोगों के साथ कथित अन्याय और उन्हें समय पर न्याय न मिलने की शिकायतें गंभीर चिंता का विषय हैं।

शीतल अंगुराल ने कहा कि संगरूर में युवक की मौत का मामला बेहद गंभीर है। उनके मुताबिक, संगरूर में यह तीसरी ऐसी घटना है, जिसको लेकर न्याय और जवाबदेही की मांग उठ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना द्वारा मामले का संज्ञान लेना और पंजाब के उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से 15 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगा जाना सराहनीय कदम है। इससे पीड़ित परिवार की न्याय की उम्मीद को बल मिलता है और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में पहल होती है।

शीतल अंगुराल ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग मामले की निगरानी करेगा और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी दलित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना न पड़े, यही लोकतंत्र और संविधान की सच्ची भावना है।

शीतल अंगुराल ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu पर फायरिंग, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu पर फायरिंग, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

October 3, 2026

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, राजा वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

October 2, 2026

राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज

October 1, 2026
Don't Miss

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu पर फायरिंग, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

HNE News DeskOctober 3, 2026

 दो गोलियां लगने से गंभीर घायल पंजाब, 3 अक्तूबर 2026: पंजाब के अमृतसर में प्रसिद्ध…

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

October 3, 2026

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, राजा वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

October 2, 2026

राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज

October 1, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.