Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

“पंजाबियों, किवें हो? चढ़दी कलां च हो या नहीं?” — जालंधर से पीएम मोदी का पंजाबी में अभिवादन

July 17, 2026

बादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू

July 17, 2026

श्री राम मंदिर चंदा-चोरी करने वालों का सबसे बड़ा नेता पंजाब आकर लोगों को ईमानदारी के भाषण दे रहा है: अरविंद केजरीवाल

July 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ

₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 17, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
पवन टीनू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • पंजाब सरकार ने केंद्र को भेजा विस्तृत अनुमान; पवन टीनू ने जल्द मंजूरी की उठाई मांग
  • पंजाब सरकार ने अपना दायित्व निभाया, अब केंद्र सरकार बिना देरी मंजूरी दे” : पवन टीनू

चंडीगढ़, 17 जुलाई 2026

जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 3), जिसे आमतौर पर आदमपुर फ्लाईओवर परियोजना के नाम से भी जाना जाता है, के लंबे समय से रुके विकास कार्य को दोबारा गति देने की दिशा में पंजाब सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 11.400 से 29.200 तक शेष 4-लेन सड़क एवं पक्के शोल्डर के निर्माण कार्य के लिए ₹257.32 करोड़ की लागत का विस्तृत अनुमान (डिटेल्ड एस्टीमेट) स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। यह प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग सर्किल, अमृतसर के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) द्वारा तैयार कर पंजाब सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया है।
इस संबंध में आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं आदमपुर हलका इंचार्ज पवन टीनू ने पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जून के पहले सप्ताह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान आदमपुर फ्लाईओवर परियोजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनहित को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देकर जल्द शुरू कराने की मांग की थी।

पवन टीनू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार परियोजना का का विस्तृत अनुमान (डिटेल्ड एस्टीमेट) तैयार कर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी देकर लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से जालंधर और होशियारपुर के बीच यातायात अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम होगा। साथ ही सड़क अवसंरचना मजबूत होने से औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। लंबे समय से अधर में लटकी इस परियोजना के फिर से आगे बढ़ने की संभावना से क्षेत्र के लोगों में भी उम्मीद जगी है।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर केंद्र सरकार को विस्तृत अनुमान भेज दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस प्रस्ताव को बिना किसी देरी के मंजूरी देकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि वर्षों से परेशान हो रही जनता को राहत मिल सके।

पवन टीनू ने बताया कि आदमपुर फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू किया गया था, लेकिन वर्ष 2020 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ढीली नीतियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह पूरी तरह बंद हो गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य रुकने के बाद सीमेंट, स्टील और अन्य निर्माण सामग्री की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई, जिसके चलते ठेकेदार ने पुराने रेट पर काम जारी रखने से इनकार कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी इस महत्वपूर्ण परियोजना को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण यह विकास कार्य लगातार विलंब का शिकार होता रहा और क्षेत्र की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

पवन टीनू ने बताया कि उन्होंने लगातार केंद्र सरकार के समक्ष इस परियोजना को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। इसी दौरान केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में कथित घोटाले और अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। इसके बाद 29 जुलाई 2025 को इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह रोक दिया गया था।

पवन टीनू ने बताया कि परियोजना बंद होने के अगले ही दिन 30 जुलाई 2025 को वे तीन अन्य सांसदों के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। इस दौरान उन्होंने आदमपुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की जोरदार मांग उठाई।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि यदि जमीन अधिग्रहण से जुड़ा विवाद होशियारपुर क्षेत्र में हुआ है तो उसकी वजह से जालंधर और आदमपुर की जनता को वर्षों तक परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि परियोजना में यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन जनहित की इस परियोजना को तत्काल दोबारा शुरू किया जाए।

पवन टीनू ने आदमपुर की रणनीतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण एयरबेस स्थित है, जहां से देश की सुरक्षा से जुड़े कई बड़े अभियान संचालित किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आदमपुर में एयरपोर्ट भी संचालित है, जहां से बड़ी संख्या में लोग हवाई यात्रा करते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटक, धार्मिक यात्राओं पर जाने वाले श्रद्धालु तथा विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोग भी इसी मार्ग का व्यापक रूप से उपयोग करते हैं। ऐसे में इस राष्ट्रीय राजमार्ग का शीघ्र निर्माण केवल क्षेत्रीय विकास ही नहीं, बल्कि सामरिक और राष्ट्रीय दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है।

पवन टीनू ने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार द्वारा भेजे गए ₹257.32 करोड़ के विस्तृत अनुमान को केंद्र सरकार शीघ्र मंजूरी देगी और लंबे समय से रुकी इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे जालंधर, आदमपुर और होशियारपुर क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के जालंधर दौरे के मद्देनज़र कई निजी स्कूलों ने घोषित की छुट्टी
Next Article श्री राम मंदिर चंदा-चोरी करने वालों का सबसे बड़ा नेता पंजाब आकर लोगों को ईमानदारी के भाषण दे रहा है: अरविंद केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

“पंजाबियों, किवें हो? चढ़दी कलां च हो या नहीं?” — जालंधर से पीएम मोदी का पंजाबी में अभिवादन

July 17, 2026

बादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू

July 17, 2026

ई-20 पेट्रोल से देशभर के लोग अपने वाहनों में समस्याओं से परेशान : मान

July 16, 2026
Don't Miss

बादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू

HNE News DeskJuly 17, 2026

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए सुखबीर बादल को ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का मतलब भी…

श्री राम मंदिर चंदा-चोरी करने वालों का सबसे बड़ा नेता पंजाब आकर लोगों को ईमानदारी के भाषण दे रहा है: अरविंद केजरीवाल

July 17, 2026

₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ

July 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जालंधर दौरे के मद्देनज़र कई निजी स्कूलों ने घोषित की छुट्टी

July 16, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

“पंजाबियों, किवें हो? चढ़दी कलां च हो या नहीं?” — जालंधर से पीएम मोदी का पंजाबी में अभिवादन

July 17, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.