Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 11, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) श्रीमती अनिंदिता मित्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के निरंतर प्रयासों से हासिल हुई यह अभूतपूर्व उपलब्धि: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा
  • मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से 11-12 जुलाई के विशेष शिविरों में भाग लेने की अपील की; पंजाब में ‘एस.आई.आर. 2026’ का घर-घर गणना चरण अंतिम दौर की ओर अग्रसर
  • कोई भी पात्र मतदाता प्रारूप मतदाता सूची से बाहर नहीं रहेगा: मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब

चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026
पंजाब भर में घर-घर जाकर गणना करने की विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया निरंतर तेज़ी से जारी है। 25 जून, 2026 को इसकी शुरुआत के मात्र 16 दिनों के भीतर राज्य में 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटलीकरण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी घरों में 99.34 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पहले ही पूरा किया जा चुका है, जो यह दर्शाता है कि पूरे प्रदेश के मतदाताओं तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार रखने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए गणना प्रपत्रों का संग्रहण और उनका डिजिटलीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.), पर्यवेक्षकों, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ए.ई.आर.ओ.) तथा निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ई.आर.ओ.) के निरंतर प्रयासों की विशेष सराहना की, जिनके सहयोग से राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तथा 24,453 मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्रों का समयबद्ध वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को और गति देने तथा जनसहभागिता को अधिकतम बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 एवं 12 जुलाई, 2026 को पंजाब के सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के दौरान शेष गणना प्रपत्र भरे जाएंगे, एकत्र किए जाएंगे और उनका डिजिटलीकरण किया जाएगा।
साथ ही मतदाता सूची की त्रुटियों एवं लिंकिंग संबंधी विसंगतियों को दूर किया जाएगा तथा नागरिकों को अपने मतदाता विवरणों के सत्यापन एवं अद्यतन कराने में सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 24,453 बी.एल.ओ. 25 जून से 24 जुलाई, 2026 के दौरान पूरे पंजाब में 2,14,61,043 मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) 24 जुलाई, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद 3 अगस्त, 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दावे एवं आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर, 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी, जबकि उनका निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इन विशेष शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनके मतदाता संबंधी सभी विवरण पूर्ण, सही एवं अद्यतन हों, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleश्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,
Next Article मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड

July 10, 2026

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट वितरण का आंकड़ा 25 लाख के पार

July 10, 2026
Don't Miss

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

HNE News DeskJuly 11, 2026

बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के निरंतर प्रयासों से हासिल हुई यह अभूतपूर्व उपलब्धि: मुख्य चुनाव…

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026

लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड

July 10, 2026

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट वितरण का आंकड़ा 25 लाख के पार

July 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.