Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

July 4, 2026

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

July 4, 2026

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

July 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 4, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
कुलदीप सिंह धालीवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तारपंजाब को सुरक्षित और नशा-मुक्त बनाना हमारा संकल्प: कुलदीप सिंह धालीवाल
  • पंजाब की शांति भंग करने वाले और युवाओं की जान से खेलने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा: धालीवाल

चंडीगढ़, 4 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि सरकार पंजाब से गैंगस्टरवाद और नशों को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान आज अपने 164वें दिन में प्रवेश कर गया है और इसके बहुत ही सार्थक और सकारात्मक नतीजे समाज के सामने आ रहे हैं।

इस ऐतिहासिक अभियान के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक 43,127 गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

धालीवाल ने सरकार की जनहितैषी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक तरफ भगवंत मान सरकार ने जनता से की गई अपनी पांचों गारंटी को सफलतापूर्वक पूरा किया है, वहीं दूसरी तरफ मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत राज्य की महिलाओं के खातों में 1000 और 1500 रुपये का मानदेय भी आना शुरू हो गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जनकल्याण के बीच सरकार का मुख्य फोकस राज्य की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य पर भी है। पंजाब पुलिस बहुत बहादुरी और मुस्तैदी से काम कर रही है और हमारी यह जंग तब तक जारी रहेगी जब तक राज्य से गैंगस्टर और नशों जैसी कानून-व्यवस्था की समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हो जातीं।

नशा तस्करों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई की जानकारी देते हुए आप प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान भी पूरी ताकत से चल रहा है। इस अभियान के 489वें दिन पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए 2.1 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है और 187 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत अब तक कुल 71,538 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। धालीवाल ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि पंजाब की शांति भंग करने वाले और युवाओं की जान से खेलने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleगोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

July 4, 2026

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

July 4, 2026

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

July 3, 2026
Don't Miss

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

HNE News DeskJuly 4, 2026

– पंजाब की तरह बिना शर्त गोवा के हर परिवार को लाभ दिया जाए, जिसमें…

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

July 4, 2026

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

July 3, 2026

मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, अब लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवाल

July 3, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.