Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा स्वास्थ्य बजट में किए गए ऐतिहासिक वृद्धि की सराहना

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा स्वास्थ्य बजट में किए गए ऐतिहासिक वृद्धि की सराहना

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 8, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
images - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • — मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6879 करोड़ तक का प्रस्ताव; चिकित्सा शिक्षा के लिए 1220 करोड़ का प्रस्ताव
  • — राज्य के स्वास्थ्य देखभाल ढांचे को और मजबूत करेंगे नए आम आदमी क्लीनिक और मेडिकल कॉलेज : डॉ. बलबीर सिंह
  • — ‘मुख्यमंत्री मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत नकद लाभ देने वाला पहला राज्य बना पंजाब, डॉ. बलबीर सिंह ने महिलाओं को दी बधाई

चंडीगढ़, 8 मार्च: 2026

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज बताया जो हर पंजाबी की स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती को प्राथमिकता देता है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में पिछले साल की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट अब 6879 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस आवंटन से पूरे राज्य में सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है, जिससे राज्य के 65 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को और मजबूत एवं बेहतर बनाने के लिए आम आदमी क्लीनिकों के लिए 351 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं। वर्तमान समय में 881 आम आदमी क्लीनिकों पर 107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं और इनमें अब तक लगभग 5 करोड़ ओ.पी.डी. (जिनमें 1.55 करोड़ नए मरीज शामिल हैं) को स्वास्थ्य सुविधाएं दी गई हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मौजूदा वर्ष के दौरान 100 और आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इसके अलावा आने वाले साल में 143 नए आम आदमी क्लीनिक और खोलने का लक्ष्य है, जबकि 308 सहायक स्वास्थ्य केंद्रों को आम आदमी क्लीनिकों में तब्दील किया जाएगा ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य कवरेज का और विस्तार किया जा सके। इससे भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पांच सालों में बनाए गए आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या 1432 हो जाएगी।

इसके अलावा समय पर आपातकालीन और महत्वपूर्ण देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में एक आधुनिक ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान क्षेत्र के लिए 1220 करोड़ रुपये रखे गए हैं, डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब तेजी से प्रमुख चिकित्सा शिक्षा हब बन रहा है। उन्होंने विस्तार से बताया कि होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, एस.बी.एस. नगर, लहराघागा, मलेरकोटला और लुधियाना में सात नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे 600 नई एम.बी.बी.एस. सीटें होंगी। उल्लेखनीय है कि विशेष रूप से मलेरकोटला के लिए नए मेडिकल कॉलेज के लिए 49 करोड़ की लागत से 38.50 एकड़ जमीन खरीदी गई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने ‘मुख्यमंत्री मांवां धियां सत्कार योजना’ की शुरुआत के लिए पंजाब की महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने इसे दुनिया की पहली यूनिवर्सल कैश ट्रांसफर स्कीम करार दिया, जो सभी वयस्क महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये और अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये प्रदान करती है। 9300 करोड़ रुपये के बजट व्यय के साथ, यह योजना भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की एक बड़ी गारंटी को पूरा करेगी, जो पूरे राज्य की लगभग 97 प्रतिशत वयस्क महिलाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान भी सुनिश्चित करेगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब बजट 2026-27 बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर केंद्रित: हरजोत बैंस
Next Article भारत ने जीता टी20 विश्वकप 2026 का खिताब
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026
Don't Miss

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

HNE News DeskJuly 11, 2026

भगवंत मान सरकार सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़ाकर 3,546 करेगी; 56 प्रतिशत वृद्धि,…

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.