वाशिंगटनः Does Trump want a war, Gaza plan increases tension…अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और फैसलों से कई देशों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ताजा घटनाक्रम में ट्रंप के गाजा प्लान की निंदा हो रही है। ट्रंप ने फिर दोहराया- गाजा पर US का हक, 22 लाख+ फलस्तीनी पड़ोसी देशों में विस्थापित करेंगे। उत्तर कोरिया सरकार ने कहा कि अमेरिका अपने गाजा प्लान की आड़ में उगाही कर रहा है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने ट्रंप का नाम लिए बगैर कहा कि फिलिस्तीन फिलिस्तीनियों के सुरक्षित लौटने की थोड़ी बहुत उम्मीद को इस प्लान ने कुचल दिया है। अब यह दुनिया दलिये की हांड़ी की तरह उबल रही है।
Does Trump want a war, Gaza plan increases tension…तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा, ‘किसी के पास गाजा के लोगों को उनकी शाश्वत मातृभूमि से हटाने की ताकत नहीं है, जो हजारों वर्षों से वहां मौजूद हैं। गाजा, पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम फिलिस्तीनियों का है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते सप्ताह नेतन्याहू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाने और इसे फिर से विकसित करने के लिए इसका नियंत्रण अमेरिका को सौंपे जाने की बात कही थी।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
