नई दिल्लीः हिंदी फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक बार फिर नए पंगे में पड़ गए हैं। सात साल पुराने एक मामले को लेकर अदालत ने राम गोपाल वर्मा को लेकर गैर जमानती वारंट जारी किया है और इसके साथ ही 3 महीने की जेल का आदेश दिया है। इसी के साथ आदेश दिया कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाए। क्योंकि वह फैसले के दिन अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। इस मामले में वर्मा को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138के तहत दोषी ठहराया गया है। इसके अलावा अदालत ने उन्हें 372,219 रुपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। अगर उन्होंने मुआवजा नहीं चुकाया तो उन्हें तीन महीने की और जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी।
वहीं, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म ‘सिंडिकेट’ के बारे में जानकारी साझा की है, जो कि उनका अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी और डरावना काम होने का वादा करती है। राम गोपाल वर्मा के अनुसार, यह फिल्म एक भयानक आपराधिक संगठन के उदय को दर्शाने के लिए तैयार है, जो भारत के अस्तित्व को खतरे में डालता है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
